कर्रा: प्रखंड के जरियागढ़ थाना अंतर्गत आज सरहुल मिलन समारोह का आयोजन झारखंड मुक्ति मोर्चा कर्रा प्रखंड के तत्वाधान में किया गया जिसमें 6 पंचायत के सभी ग्राम-मौजा से काफी संख्या में महिला पुरुष उपस्थित रहे और सरहुल मिलन समारोह को सफल बनाया गया।

आज के सरहुल मिलन समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर तोरपा विधायक सुदीप गुड़िया उपस्थित रहे। उन्होंने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये सभी आए हुए सभी ग्रामीणों को सरहुल की बधाई दी और प्राकृतिक को बचाने का सभी को आग्रह की है और बोले कि जल जंगल जमीन हम सभी को मिलकर बचाना है और प्राकृतिक के रक्षा करना है और हम सभी समुदाय मिलजुल कर रहे और सभी पर्व त्यौहार को इसी तरह बनाएं जिसमें हमारा भाईचारा बना रहेगा। सरहुल हमारा मुख्य पर्व है और हम सभी को इसे बेहतर तरीके से मनाना चाहिए और प्राकृतिक की रक्षा करनी चाहिए।
आज के कार्यक्रम में मंच संचालन राहुल केशरी ने किया कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित छत्री हेमरोम, मार्शल होरो, लछुवा लोहरा, पूनम बारला, सुनीता चोचा,केलेमेसिया ओड़या, शंभू शर्मा,रोशन उरांव,बीजू सोनी ,संजय मुंडा, सहदेव भेगरा, बाका लकड़ा, खेदन लकड़ा, जोहान आइंड, भोला साहू, शंकर साहू,राजू उरांव,बिरसा मुंडा,इत्यादि उपस्थिति रहे।



