Breaking News

जुबैर अहमद के कंधों पर एक बार फिर से खूंटी जिलाध्यक्ष पद की जिम्मेवारी।

खूंटी: झारखण्ड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय नेतृत्व ने एक बार फिर से खूंटी जिला के अध्यक्ष पद की जिम्मेवारी जुबैर अहमद को सौंपी है। जुबैर अहमद वर्ष 1986 से जेएमएम के सक्रिय कार्यकर्ता हैं। वर्ष 2007 में पहली बार उन्हें जेएमएम के खूंटी जिला कमेटी की जिम्मेवारी सौंपी गई थी। जुबैर अहमद खूंटी जिले में पार्टी को मजबूत करने के लिए लगातार संघर्ष करते रहे।

जिसका परिणाम 2024 के विधान सभा चुनाव में जबर्दस्त तरीके से दिखा। जहां लगातार 5 बार से खूंटी विधान सभा में खूंटा गाड़े बीजेपी को बुरी तरह से परास्त कर दिया। हालांकि खूंटी जिला अंतर्गत आने वाली दोनों विधान सभा सीटों पर बीजेपी का कब्जा था जिसे इस बार जेएमएम ने पटखनी देते हुए दोनों सीटों पर जीत दर्ज की। इस प्रकार से जुबैर अहमद की नेतृत्व वाली खूंटी जिला जेएमएम कमेटी ने यह स्पष्ट कर दिया कि खूंटी में अब जेएमएम मजबूत स्थिति में है।

खैर अब एक बार फिर से जेएमएम के केंद्रीय नेतृत्व ने खूंटी जिला कमेटी की सूची जारी की है, जिसमें जुबैर अहमद को जिलाध्यक्ष पद की जिम्मेवारी सौंपी गई है। इसके साथ हीं उपाध्यक्ष पद का कमान गुलशन सिंह मुंडा, सनिका बोदरा और मगन मंजित तिडू को सौंपी गई है। वहीं सुशील पाहन को सचिव जबकि भोला नाथ लाल को कोषाध्यक्ष पद की जिम्मेवारी दी गई है और विधान सभा चुनाव 2024 के बाद अब नए सिरे से जिला कमेटी का गठन किया गया। इस प्रकार से जुबैर अहमद लगातार वर्ष 2007 से झारखण्ड मुक्ति मोर्चा के लिए खूंटी जिला कमेटी के अध्यक्ष पद की जिम्मेवारी संभाल रहे हैं।

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post