Breaking News

तोरपा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, फरार अभियुक्त को धर दबोचा

Khunti: तोरपा थाना में दर्ज एक मामले के फरार अभियुक्त को पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार कर लिया है,जारी विज्ञप्ति के अनुसार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ), तोरपा को सूचना प्राप्त हुई थी कि तोरपा थाना कांड संख्या-16/26 का फरार अभियुक्त बसंत नायक अपना घर पहुंचा हुआ है और बाहर भागने की फिराक में है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए वरीय अधिकारियों के निर्देश पर तोरपा थाना प्रभारी मुकेश कुमार यादव के नेतृत्व में विशेष छापामारी दल का गठन किया गया।

गठित टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गुमला जिला के कामडारा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मुर्गा में छापेमारी की। सशस्त्र बल के जवानों के सहयोग से अभियुक्त के घर को घेरते हुए तलाशी ली गई, जहां से बसंत नायक (उम्र लगभग 30 वर्ष), पिता स्वर्गीय गंदुरा नायक, ग्राम- मुर्गा, थाना कामडारा, जिला गुमला को गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस द्वारा पूछताछ के दौरान अभियुक्त ने अपने अपराध को स्वीकार कर लिया है। फिलहाल गिरफ्तार अपराधी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। इस कार्रवाई में तोरपा थाना प्रभारी मुकेश कुमार यादव, सहायक अवर निरीक्षक आलोक रंजन तथा थाना के सशस्त्र बल के जवानों की अहम भूमिका रही।

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post