Breaking News

रेल पटरी पर मिला युवक का शव, ट्रेन से कटकर मौत की आशंका

Khunti: कर्रा थाना क्षेत्र अंतर्गत कर्रा-गोविंदपुर रेल मार्ग पर मंगलवार को एक 25 वर्षीय युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने रेल पटरी से शव बरामद किया।

प्राथमिक जांच में पुलिस ने आशंका जताई है कि युवक की मौत ट्रेन से कटकर हुई है। हालांकि, घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है। शव के पास से कोई पहचान पत्र या अन्य दस्तावेज बरामद नहीं होने के कारण मृतक की पहचान अब तक नहीं हो सकी है।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो पाएगा।

इधर, पुलिस आसपास के क्षेत्रों में मृतक की पहचान के लिए प्रयास कर रही है और स्थानीय लोगों से भी जानकारी जुटाई जा रही है। साथ ही, आसपास के थानों को भी सूचना दे दी गई है ताकि युवक की पहचान जल्द से जल्द हो सके।

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post