Khunti: कर्रा थाना क्षेत्र के कसीरा गांव के कुआं से गुरुवार शाम को कर्रा पुलिस ने चेरवादाग निवासी बिरसा मुंडा उम्र 55 वर्ष का शव बरामद किया. प्राप्त जानकारी के अनुसार बिरसा मुंडा बुधवार को घर से निकाला था रात्रि में घर नहीं लौटा परिजनों ने अपने स्तर से खोजबीन किया लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया वहीं गुरुवार शाम को कसीरा गांव के मवेशी चराने के क्रम कुछ लोगों ने कसीरा गांव समीप कुआं में तैरता एक शव का सर देखा तभी कुआं में शव देखनें की खबर खबर तेज़ी से बढ़ फैल गयी।
खबर मिलने पर कर्रा पंचायत मुखिया रश्मि लकड़ा घटना स्थल पर पहुंचीं और घटना कि जानकारी कर्रा थाना में दिया गया तभी कर्रा थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर ग्रामीणों के सहयोग से शव को कुआं से बाहर निकला गया और कब्जे में लेकर कर्रा थाना लाया गया. शव कि पहचान चेरवादाग निवासी बिरसा मुंडा के रूप में किया गया है. घटना कि खबर मिलने पर परिजन घटनास्थल से कर्रा थाना पहुंचे शव को पोस्टमार्टम के लिए शुक्रवार को सदर अस्पताल खूंटी भेजा जाएगा।



