Breaking News

AICC टैलेंट हंट के प्रतिभागी चार महीने से रिजल्ट के इंतजार में, प्रदेश कांग्रेस का आश्वासन जल्द घोषणा का

Ranchi: झारखंड कांग्रेस में वर्ष 2025 में आयोजित ‘AICC टैलेंट हंट’ प्रतियोगिता के प्रतिभागियों को अब तक उनके परिणाम का इंतजार है। यह प्रतियोगिता पार्टी के योग्य, युवा और तेजतर्रार प्रवक्ता, टीवी पैनलिस्ट और AICC मुख्यालय में मीडिया से जुड़े पदों के लिए आयोजित की गई थी। बावजूद इसके चार महीने बीत जाने के बाद भी नतीजे घोषित नहीं हुए हैं।

इस प्रतियोगिता का आयोजन दिसंबर 2025 में किया गया था। पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व के निर्देश पर झारखंड कांग्रेस ने इसे आयोजित कर युवा प्रतिभाओं की पहचान और उन्हें आगे बढ़ाने का उद्देश्य रखा था। प्रतियोगिता के तहत लिखित परीक्षा, मॉक टेस्ट और इंटरव्यू सहित कई चरणों का आयोजन किया गया।

टैलेंट हंट के पहले चरण में झारखंड को चार जोनों में बांटकर सभी जिलों से उम्मीदवारों की स्क्रीनिंग की गई। कुल 250 अभ्यर्थियों ने इस चरण में भाग लिया, जिनमें से 80 अभ्यर्थी अंतिम चरण के लिए चयनित हुए। अंतिम परीक्षा में 70 प्रतिभागियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

प्रतियोगिता की पूरी प्रक्रिया डॉ. हामिद हुसैन की देखरेख में संपन्न हुई थी। उन्होंने झारखंड के कोऑर्डिनेटर के रूप में इस प्रतियोगिता का सफल संचालन सुनिश्चित किया। प्रतिभागियों में उत्साह और लगन देखने लायक थी, लेकिन परिणाम का इंतजार लंबे समय तक जारी रहा।

इस मामले पर ईटीवी भारत ने प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता सोनाल शांति से प्रतिक्रिया ली। उन्होंने कहा कि नई प्रदेश कमेटी के गठन के बाद ‘AICC टैलेंट हंट 2025’ के परिणाम जल्द ही घोषित किए जाएंगे। उनके अनुसार, कमेटी गठन के 10 से 15 दिनों के अंदर नतीजे और अन्य कमिटी घोषणा भी हो जाएगी।

प्रतिभागियों ने इस प्रतियोगिता के माध्यम से पार्टी के अंदर अपनी योग्यता साबित करने का अवसर पाया। टैलेंट हंट प्रतियोगिता में चयनित प्रतिभागियों को प्रवक्ता, टीवी पैनलिस्ट, रिसर्चर और संचार पदाधिकारी जैसे महत्वपूर्ण पदों के लिए प्रशिक्षित और तैयार किया जाएगा।

अभी भी चार महीने से परिणाम घोषित न होने से प्रतिभागियों में उत्सुकता और असमंजस बना हुआ है। पार्टी ने आश्वासन दिया है कि नई कमेटी के गठन के साथ ही प्रतियोगिता के नतीजों को अंतिम रूप देकर घोषणा कर दी जाएगी, जिससे चयनित प्रतिभागियों को उनके पद और जिम्मेदारी मिल सके।

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post