Breaking News

चुनावी व्यस्तता के बीच विधायक रामसूर्या मुंडा ने की शांति की अपील, मुरहू घटना पर जताई चिंता

Khunti: चुनावी कैंपेन में व्यस्त रहने के बावजूद खूंटी विधायक रामसूर्या मुंडा को अपने गृह जिला की स्थिति को लेकर गहरी चिंता सता रही है। इन दिनों वह असम में पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में स्टार प्रचारक के रूप में सक्रिय हैं, लेकिन खूंटी जिले में बिगड़ते आपसी सौहार्द और मुरहू में हुई हालिया घटना ने उन्हें चिंतित कर दिया है।

असम से ही अपने जिला वासियों के नाम जारी संदेश में विधायक ने मुरहू की घटना को अत्यंत निंदनीय बताया। उन्होंने कहा कि इस तरह की घटनाएं वर्षों पुरानी परंपराओं और मूल्यों—भाईचारा, शांति, प्रेम और पर्व-त्योहारों की खूबसूरती—पर सवाल खड़ा करती हैं।

उन्होंने कहा कि कुछ असामाजिक और संकीर्ण सोच वाले लोगों के कारण ऐसी घटनाएं सामने आती हैं, जो पूरे समाज की छवि को धूमिल करती हैं। यह हम सभी के लिए गंभीर चिंता का विषय है। विधायक ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि सबसे पहले हम इंसान हैं और इंसानियत ही हमारी सबसे बड़ी पहचान है। एक-दूसरे को नीचा दिखाने या ताकत प्रदर्शन की मानसिकता से केवल समस्याएं बढ़ती हैं।

रामसूर्या मुंडा ने कहा कि खूंटी अपनी पवित्रता, खेल प्रतिभाओं की नर्सरी, मुंडाओं के गौरवशाली इतिहास और पंचघाघ जलप्रपात जैसे प्राकृतिक स्थलों के लिए जाना जाता है। मुरहू की पहचान भी आपसी एकता और सौहार्द से रही है। ऐसे में रामनवमी जैसे पवित्र पर्व के दौरान इस तरह की घटना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।

उन्होंने सभी समुदायों से अपील की कि वे आपसी प्रेम, सम्मान और समझदारी बनाए रखें, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। साथ ही प्रशासन से भी उन्होंने मांग की कि किसी निर्दोष व्यक्ति पर कार्रवाई न हो, बल्कि दोषियों के खिलाफ सख्त और निष्पक्ष कार्रवाई की जाए।

विधायक ने लोगों से प्रशासन पर भरोसा रखने, शांति बनाए रखने और क्षेत्र के विकास में सक्रिय भागीदारी निभाने का आग्रह किया। साथ ही सोशल मीडिया पर फैल रही अफवाहों से दूर रहने और किसी भी भड़काऊ या असत्य जानकारी को आगे न बढ़ाने की अपील की।

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post