Breaking News

मुरहू में तनाव पर सांसद कालीचरण मुंडा का जिले वासियों से शांति और भाईचारा बनाए रखने की अपील।

Khunti: खूंटी लोकसभा क्षेत्र के सांसद कालीचरण मुंडा ने मुरहू प्रखंड में रामनवमी के दौरान दो समुदायों के बीच उत्पन्न तनावपूर्ण स्थिति पर गहरी चिंता व्यक्त की है। उन्होंने क्षेत्रवासियों से शांति, भाईचारा और एकता बनाए रखने की अपील की।

सांसद ने कहा कि खूंटी की पहचान आपसी सद्भाव, सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक एकता से रही है, जिसे किसी भी परिस्थिति में कमजोर नहीं होने देना चाहिए। उन्होंने सभी पक्षों से संयम बरतने और किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न देने की सलाह दी।

उन्होंने आगे कहा कि किसी भी विवाद का समाधान केवल संवाद और आपसी समझदारी से ही संभव है। ऐसे में सभी लोगों को प्रशासन का सहयोग करते हुए क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने में अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए।

सांसद कालीचरण मुंडा ने यह भी कहा कि खूंटी का समग्र विकास तभी संभव है, जब यहां का सामाजिक वातावरण शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण बना रहे। उन्होंने क्षेत्र के सभी नागरिकों से एकजुट होकर विकास कार्यों में भागीदारी निभाने और आपसी सहयोग की भावना को मजबूत करने की अपील की।

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post