Breaking News

LPG किल्लत के बीच झारखंड सरकार का बड़ा फैसला: राशन कार्ड धारकों को मिलेगा केरोसिन तेल, ग्रामीण इलाकों को प्राथमिकता

Dhanbad: वैश्विक स्तर पर पेट्रोलियम आपूर्ति में आई दिक्कतों के बीच झारखंड सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। अब राज्य में राशन कार्ड धारकों को केरोसिन तेल उपलब्ध कराया जाएगा, ताकि खाना पकाने और रोशनी की व्यवस्था प्रभावित न हो।

दरअसल, अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों और पेट्रोलियम उत्पादों की कमी के कारण एलपीजी की आपूर्ति प्रभावित हो रही है। ऐसे में केंद्र सरकार के पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय के निर्देश पर राज्य सरकार ने केरोसिन वितरण की योजना लागू करने का निर्णय लिया है।

झारखंड में कुल 972 हजार लीटर केरोसिन तेल का आवंटन किया गया है। इसमें धनबाद जिले को 72 हजार लीटर केरोसिन दिया जाएगा, जिसमें से 48 हजार लीटर ग्रामीण क्षेत्रों के लिए और 24 हजार लीटर अन्य इलाकों के लिए निर्धारित किया गया है।

सरकार ने स्पष्ट किया है कि केरोसिन तेल का वितरण जन वितरण प्रणाली (PDS) की दुकानों के माध्यम से किया जाएगा। यह सुविधा सभी प्रकार के राशन कार्ड धारकों के लिए उपलब्ध होगी।

कार्डधारकों को केरोसिन तेल के लिए भुगतान करना होगा, जिसकी कीमत लगभग 70 रुपये प्रति लीटर तय की गई है। वितरण “पहले आओ, पहले पाओ” के आधार पर किया जाएगा।

धनबाद जिले में करीब 5,20,774 परिवारों को इस योजना का लाभ मिलने की संभावना है। इनमें 3,15,198 ग्रामीण और 2,05,576 शहरी परिवार शामिल हैं।

प्रशासन ने पीडीएस दुकानदारों को निर्देश दिया है कि वे अपनी मांग जिला आपूर्ति कार्यालय को भेजें और निर्धारित प्रक्रिया के तहत केरोसिन उठाव सुनिश्चित करें। यह कदम खासकर ग्रामीण क्षेत्रों में ऊर्जा संकट से राहत देने के उद्देश्य से उठाया गया है।

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post