Breaking News

खूंटी में ऑटो चालकों के लिए परमिट वितरण कैंप, 15 चालकों को मिला परमिट

Khunti: खूंटी जिला परिवहन विभाग की पहल पर जिले में ऑटो चालकों की सुविधा के लिए परमिट वितरण कैंप का आयोजन किया गया। इस कैंप का मुख्य उद्देश्य बिना परमिट चल रहे ऑटो चालकों को वैध प्रक्रिया से जोड़ना और उन्हें आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराना रहा।

कैंप के दौरान ऑटो परमिट के लिए ऑनलाइन आवेदन की व्यवस्था की गई, जिससे बड़ी संख्या में ऑटो चालकों ने मौके पर ही आवेदन जमा किया। जिला परिवहन पदाधिकारी हरिशंकर बारिक ने बताया कि जिले में कई ऑटो चालक बिना परमिट के वाहन का परिचालन कर रहे हैं, जिसका मुख्य कारण जानकारी का अभाव है। ऐसे चालकों को ध्यान में रखते हुए यह विशेष कैंप आयोजित किया गया है, ताकि वे आसानी से परमिट बनवा सकें।

उन्होंने यह भी बताया कि सभी ऑटोमोबाइल डीलरों को निर्देश दिया गया है कि वे अपने संस्थान से बिकने वाले ऑटो के लिए अनिवार्य रूप से परमिट आवेदन सुनिश्चित करें, ताकि भविष्य में बिना परमिट वाहन संचालन की समस्या समाप्त हो सके।

कैंप के दौरान सचिव, दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल हरिवंश पंडित एवं जिला परिवहन पदाधिकारी हरिशंकर बारिक ने संयुक्त रूप से 15 ऑटो चालकों को परमिट प्रदान किया। साथ ही अन्य चालकों को जल्द से जल्द परमिट बनवाने के लिए प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम में सड़क सुरक्षा को लेकर भी विशेष जोर दिया गया। अधिकारियों ने ऑटो चालकों को यातायात नियमों का पालन करने, हेलमेट एवं सुरक्षा मानकों को अपनाने तथा सुरक्षित ड्राइविंग करने की सलाह दी, ताकि जिले में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण पाया जा सके।

जिला परिवहन विभाग ने स्पष्ट किया है कि जो भी ऑटो चालक अभी तक बिना परमिट के वाहन चला रहे हैं, वे परमिट से संबंधित जानकारी और आवेदन प्रक्रिया के लिए जिला परिवहन कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post