Breaking News

खूंटी के अड़की थाना क्षेत्र में 2011 से फरार दो स्थायी वारंटी गिरफ्तार, न्यायालय में पेश

Khunti: खूंटी जिले के अड़की थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए वर्ष 2011 से फरार चल रहे दो स्थायी वारंटियों को गिरफ्तार कर लिया है। समकालीन अभियान के तहत छापामारी कर दोनों अभियुक्तों को पकड़ा गया और विधिवत कार्रवाई के बाद माननीय न्यायालय, खूंटी में अग्रसारित कर दिया गया।

पुलिस के अनुसार अड़की थाना कांड सं0-14/11, ST-215/14, GR-153/11 के अभियुक्त राबर्ट मुण्डा (उम्र 32 वर्ष), पिता स्व. चमरा मुण्डा, निवासी गोपोल, थाना अड़की, जिला खूंटी को गिरफ्तार किया गया।

इसी तरह अड़की थाना कांड सं0-21/11, ST-61/12, GR-223/11 के अभियुक्त मनसिद नाग उर्फ एसी मनसिद (उम्र लगभग 35 वर्ष), पिता शबराम नाग उर्फ अब्राहम नाग उर्फ एसी अब्राहम, निवासी कुटुम्बदा (बिरबाकी), थाना अड़की, जिला खूंटी को भी गिरफ्तार किया गया। दोनों अभियुक्त लंबे समय से फरार चल रहे थे और पुलिस रिकॉर्ड में स्थायी वारंटी थे।

छापामारी दल में शामिल अधिकारी

गिरफ्तारी अभियान का नेतृत्व पु०अ०नि० प्रवीण कुमार तिवारी, थाना प्रभारी अड़की ने किया। टीम में पु०अ०नि० कुन्दन कुमार (अड़की थाना) तथा अड़की थाना के सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।

पुलिस ने बताया कि फरार आरोपियों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और अभियान लगातार चलाया जाएगा।

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post