Breaking News

सड़क हादसे में इंटर कॉलेज के छात्र की दर्दनाक मौत

Khunti: खूंटी थाना क्षेत्र के भंडरा इलाके में शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में इंटर के एक छात्र की मौत हो गई। मृतक की पहचान रांची जिले के नामकोम थाना क्षेत्र अंतर्गत तुंजु बोतयू गांव निवासी मदिराय मुंडा (उम्र लगभग 22 वर्ष), पिता भादुआ मुंडा के रूप में की गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मदिराय मुंडा खूंटी जिले के मारंगहादा थाना क्षेत्र स्थित मारंगहादा में अपनी फुआ के घर रहकर पढ़ाई करता था। वह धरम दयाल इंटर कॉलेज का छात्र था और प्रतिदिन मारंगहादा से बीचना आना-जाना करता था। हाल ही में इंटरमीडिएट की अंतिम परीक्षा समाप्त होने के बाद वह अपने पैतृक गांव गया हुआ था।

बताया जा रहा है कि शनिवार को वह बाइक से अपने गांव से वापस मारंगहादा लौट रहा था। इसी दौरान ओंडरा ढलान के पास तेज रफ्तार के कारण उसकी बाइक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे एक पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

हादसे के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने तत्काल एंबुलेंस को सूचना दी और उसे सदर अस्पताल खूंटी भेजने की व्यवस्था की। हालांकि, अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी स्थिति गंभीर हो चुकी थी अस्पताल में जब डॉक्टरों ने जांच किया तो पता चला कि उसकी मौत हो चुकी है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। पुलिस द्वारा मृतक के परिजनों को हादसे की जानकारी दे दी गई है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया की जा रही है।

इस हादसे से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में शोक का माहौल है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से ओंडरा ढलान के पास सुरक्षा उपाय बढ़ाने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके।

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post