Breaking News

पलामू सांसद विष्णुदयाल राम विजय जुलूस में बेहोश, अस्पताल में भर्ती; डॉक्टरों ने बताया हालत स्थिर

Palamu: मेदिनीनगर नगर निगम के नवनिर्वाचित मेयर अरुणा शंकर के विजय जुलूस के दौरान पलामू सांसद विष्णुदयाल राम अचानक बेहोश हो गए। उन्हें तुरंत निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है। डॉक्टरों के अनुसार सांसद की हालत स्थिर है और गर्मी के कारण वे बेहोश हुए थे।

भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष अमित तिवारी ने बताया कि सांसद पहले से ही अस्वस्थ थे और विजय जुलूस के दौरान उनकी तबीयत बिगड़ गई। उन्हें उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई और वे घर लौट चुके हैं।

नगर निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी समर्थित प्रत्याशी अरुणा शंकर की जीत के बाद शनिवार को उनका विजय जुलूस निकाला गया था। जुलूस पूरे शहर का भ्रमण करते हुए बाजार क्षेत्रों तक पहुंचा। सांसद खुली जीप में जुलूस में शामिल थे, इसी दौरान उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई और वे बेहोश हो गए।

बेहोशी की घटना के बाद सांसद विष्णुदयाल राम की बेटी स्मिता आनंद और पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता उन्हें अस्पताल ले गए। मौके पर भाजपा के प्रदेश महामंत्री मनोज सिंह, जिला अध्यक्ष अमित तिवारी, आनंद शंकर समेत बड़ी संख्या में नेता और समर्थक अस्पताल पहुंचे।

पलामू सांसद विष्णुदयाल राम 2014 में डीजीपी पद से सेवानिवृत्त हुए थे। इसके बाद उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर चुनाव जीतकर 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव में पलामू से सांसद के रूप में निर्वाचित होने का गौरव प्राप्त किया।

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post