Breaking News

टेम्पो और कार की आमने-सामने टक्कर में दो की मौत, छह गंभीर रूप से घायल

Chaibasa: खूंटी जिले के मुरहू थाना क्षेत्र अंतर्गत रोड़ों गांव के दो लोगों की दर्दनाक मौत एक भीषण सड़क दुर्घटना में हो गई, जबकि छह अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा शनिवार को बंदगांव थाना क्षेत्र के टोकाद के पास हुआ, जहां एक टेम्पो और कार के बीच आमने-सामने से जोरदार टक्कर हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार टेम्पो में लगभग आठ से दस लोग सवार थे। सभी लोग रोड़ों गांव के निवासी बताए जा रहे हैं और चक्रधरपुर की ओर एक शादी समारोह में शामिल होकर वापस अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान टोकाद के समीप विपरीत दिशा से आ रही कार से उनकी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि टेम्पो के परखच्चे उड़ गए और घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई।

दुर्घटना में कूदन पूर्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पुराण पूर्ति (लगभग 35 वर्ष) को गंभीर अवस्था में सदर अस्पताल, खूंटी ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। हादसे की खबर मिलते ही रोड़ों गांव में शोक की लहर दौड़ गई और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

इस दुर्घटना में छह लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों में जोसेफ पूर्ति (30 वर्ष), बिमल पूर्ति (45 वर्ष), सूडालेन पूर्ति (55 वर्ष), क्रिकेन्सिया सुरीन (45 वर्ष), एलिसाबा पूर्ति तथा एक अन्य व्यक्ति शामिल हैं। सभी घायलों का इलाज सदर अस्पताल, खूंटी में चल रहा है। चिकित्सकों के अनुसार कुछ घायलों की स्थिति नाजुक बनी हुई है और उन्हें विशेष निगरानी में रखा गया है।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय जनप्रतिनिधि और सामाजिक कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे। मुखिया सुखराम सरूकद, छात्र नेता दुबराज सिंह मुंडा तथा मीका सोय ने राहत एवं बचाव कार्य में सहयोग किया और घायलों को अस्पताल पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने शोकाकुल परिवारों से मुलाकात कर हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को अपने कब्जे में ले लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार तेज रफ्तार और लापरवाही इस दुर्घटना का कारण हो सकती है।

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post