Breaking News

रांची सिविल कोर्ट को फिर मिली बम धमकी, बीडीएस और पुलिस जांच में जुटी

Ranchi: रांची सिविल कोर्ट को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी दी गई है, जिससे पूरे कोर्ट परिसर में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने के बाद बीडीएस और पुलिस की टीम तुरंत जांच में जुट गई। कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोय के अनुसार धमकी इस बार भी ईमेल के माध्यम से भेजी गई है। धमकी में कोर्ट परिसर को आरडीएक्स विस्फोटक से उड़ाने की चेतावनी दी गई है।

यह धमकी दूसरी बार मिली है। इससे पहले 6 फरवरी को भी रांची सिविल कोर्ट को ईमेल के जरिए धमकी दी गई थी। उस समय भी बम निरोधक दस्ते ने पूरे कोर्ट परिसर की तलाशी ली थी, लेकिन किसी विस्फोटक सामग्री का पता नहीं चला।

सिविल कोर्ट को धमकी मिलने के कुछ दिन बाद रांची समाहरणालय भवन को भी बम से उड़ाने की चेतावनी मिली थी। इस ईमेल में समाहरणालय को सल्फरनाइट्रेट बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। इसके बाद रांची पुलिस अलर्ट मोड में आ गई और बम निरोधक दस्ते को मौके पर बुलाकर जांच शुरू कर दी गई।

पुलिस और बीडीएस दोनों ही जांच में लगे हुए हैं और कोर्ट परिसर में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। फिलहाल जांच यह पता लगाने में लगी है कि धमकी किसके द्वारा और किस मकसद से दी गई है।

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post