Breaking News

बैलेट पेपर को लेकर आरोप–प्रत्यारोप, जेएमएम का भाजपा पर पलटवार

Giridihi: निकाय चुनाव के बीच बैलेट पेपर से हो रहे मतदान को लेकर भाजपा नेताओं की ओर से उठाए गए सवालों पर अब झारखंड मुक्ति मोर्चा ने सीधा जवाब दिया है। भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया था कि राज्य सरकार चुनाव में धांधली करा सकती है, जिसके बाद दोनों दलों के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है।

“हार के डर से आरोप” — संजय सिंह

झामुमो जिलाध्यक्ष संजय सिंह ने इन आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए कहा कि चुनाव पूरी तरह निष्पक्ष हो रहा है और कहीं किसी गड़बड़ी की आशंका नहीं है। उन्होंने कहा कि भाजपा हार के डर से अनर्गल बयानबाजी कर रही है।

“समाज को बांटती है भाजपा”

भाजपा द्वारा जेएमएम मंत्री सुदिव्य कुमार पर जातिगत मतभेद पैदा करने के आरोपों पर भी संजय सिंह ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि जेएमएम समतामूलक समाज की राजनीति करती है और पार्टी में सभी वर्गों को प्रतिनिधित्व मिलता है।
संजय सिंह ने पलटवार करते हुए कहा कि भाजपा देश को जाति और धर्म के आधार पर बांटने की राजनीति करती रही है। उन्होंने यूजीसी से जुड़े मुद्दे का हवाला देते हुए कहा कि शिक्षा जैसे क्षेत्र में भी मतभेद पैदा किए जा रहे हैं।

प्रमिला मेहरा का भरोसा

जेएमएम समर्थित प्रत्याशी प्रमिला मेहरा ने प्रचार के अंतिम दिन शहर में समर्थकों के साथ जनसंपर्क किया। सोशल मीडिया पर चल रही चर्चाओं पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि जैसे एक महिला अपने घर को सुसज्जित रखती है, वैसे ही मौका मिलने पर वे गिरिडीह शहर को सुंदर और व्यवस्थित बनाएंगी।

निकाय चुनाव के अंतिम चरण में राजनीतिक बयानबाज़ी तेज है। अब सबकी नजर मतदान और उसके नतीजों पर टिकी है, जो तय करेंगे कि जनता किसके दावों पर भरोसा करती है।

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post