Breaking News

झारखंड में JMM नेता की सड़क किनारे हत्या, शव जलाने का प्रयास

Giridihi: गिरिडीह के निमियाघाट थाना क्षेत्र में पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष और झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) नेता राकेश महतो की बेरहमी से हत्या कर दी गई। अपराधियों ने उनकी हत्या के बाद शव को जंगल में जलाने का भी प्रयास किया। यह घटना इलाके में भारी आक्रोश का कारण बनी है।

घटना निमियाघाट थाना क्षेत्र के घुटवाली के पास हुई। सुबह जैसे ही ग्रामीणों को घटना की जानकारी मिली, यह खबर जंगल में आग की तरह फैल गई। मौके पर पहुंचे लोग घटना को देखकर सकते में आ गए और उन्होंने तत्काल कार्रवाई की मांग की।

आक्रोशित ग्रामीणों ने डुमरी-फुसरो रोड जाम कर हत्यारों की तत्काल गिरफ्तारी और उच्च स्तरीय जांच की मांग की। ग्रामीणों का कहना है कि जब तक पुलिस अपराधियों को गिरफ्तार नहीं करती, सड़क जाम जारी रहेगा।

स्थानीय लोगों के अनुसार, झारखंड कॉलेज के संस्थापक शिवा महतो के खेत के पास ही राकेश महतो की हत्या कर शव को जलाने का प्रयास किया गया। सुबह खेत जाने वाली एक महिला ने इस घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुँचकर शव को कब्जे में लिया और फोरेंसिक टीम के आने तक स्थल की घेराबंदी कर दी।

राकेश महतो झारखंड मुक्ति मोर्चा के कद्दावर नेता थे। उनकी मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। भाई ने बताया कि वे कल शाम ही राकेश महतो से मिले थे। पुलिस अब मामले की गहन जांच कर रही है और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी के लिए छानबीन तेज कर दी है।

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post