Breaking News

खूंटी में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, मनोनीत बोदरा की जीत का बड़ा दावा

Khunti: नगर निकाय चुनाव को लेकर खूंटी जिला कांग्रेस कमिटी ने मंगलवार को शहर में भव्य रैली निकालकर शक्ति प्रदर्शन किया। रैली के माध्यम से पार्टी ने यह संदेश देने का प्रयास किया कि खूंटी नगर पंचायत क्षेत्र में कांग्रेस मजबूत स्थिति में है और अध्यक्ष पद के लिए पार्टी समर्थित उम्मीदवार मनोनीत बोदरा की जीत सुनिश्चित है।

यह जुलूस कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार मनोनीत बोदरा के पक्ष में आयोजित किया गया था, जिसमें बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और समर्थक शामिल हुए। रैली खूंटी नगर पंचायत क्षेत्र के विभिन्न प्रमुख चौक-चौराहों और मोहल्लों से गुजरते हुए शहरवासियों से जनसंपर्क करती रही। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने लोगों से मनोनीत बोदरा के पक्ष में मतदान करने की अपील की और कांग्रेस को मजबूत करने का आह्वान किया।

रैली में खूंटी के सांसद कालीचरण मुंडा भी उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए पार्टी समर्थित उम्मीदवार को विजयी बनाने के उद्देश्य से यह जुलूस निकाला गया है। उन्होंने बताया कि बूथ स्तर तक के सभी कार्यकर्ता और पदाधिकारी इस अभियान में सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं। रैली में उमड़ी समर्थकों की भीड़ को देखते हुए उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस इस चुनाव को बड़े मतों के अंतर से जीतने जा रही है।

वहीं जिला अध्यक्ष रवि मिश्रा ने कहा कि पार्टी पूरी तरह आश्वस्त है और जीत निश्चित है। उन्होंने कहा कि हाल ही में हुए लोकसभा और विधानसभा चुनावों के परिणामों ने कांग्रेस की मजबूती को साबित किया है, और अब नगर पंचायत चुनाव में भी पार्टी भारी मतों के अंतर से जीत दर्ज करेगी। उन्होंने कहा कि यह रैली कांग्रेस की एकजुटता और संगठनात्मक ताकत का प्रमाण है।

कांग्रेस का यह जुलूस नगर पंचायत क्षेत्र के सभी प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए अंततः चुनावी कार्यालय पहुंचकर समाप्त हुआ। रैली में प्रत्याशी मनोनीत बोदरा के अलावा सांसद प्रतिनिधि पाण्डेया मुण्डा, आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष विलसन तोपनो, सहकारिता प्रकोष्ठ के नईमुद्दीन खान, जिला प्रवक्ता रविकांत मिश्रा, जुनैद खान, नगर पंचायत अध्यक्ष गुलाम गौश, युवा कांग्रेस अध्यक्ष आमिर हुसैन, विलसन बोदरा, ऋतुराज झा, सरोन सुरीन, अनमोल धन, गोपाल भगत, देवेंद्र महतो, अनमोल होरो, सुनील बोदरा, जय साहू सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं समर्थक मौजूद रहे।

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post