Breaking News

रघुवर दास का आरोप—जेएमएम और कांग्रेस संप्रदाय विशेष के वोट बैंक के लिए लड़ रहे चुनाव, निष्पक्ष मतदान की उठाई मांग

Palamu: निकाय चुनाव को लेकर झारखंड की सियासत लगातार गरमाई हुई है। पलामू दौरे पर पहुंचे झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने झारखंड मुक्ति मोर्चा और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि दोनों दल संप्रदाय विशेष के वोट बैंक को साधने के लिए समर्थित प्रत्याशियों को चुनाव मैदान में उतार रहे हैं।

गुरुवार को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में रघुवर दास ने कहा कि कई स्थानों पर झामुमो और कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं और उनका उद्देश्य केवल एक विशेष वर्ग के वोटों का ध्रुवीकरण करना है। उन्होंने दावा किया कि आजादी के बाद से कांग्रेस ने संप्रदाय विशेष को वोट बैंक के रूप में देखा है और वही राजनीति अब भी जारी है।

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी किसी भी चुनाव को हल्के में नहीं लेती और पंचायत से लेकर संसद तक हर चुनाव पूरी ताकत से लड़ती है। राज्य की कानून-व्यवस्था और प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में सीओ से लेकर सीएम तक भ्रष्टाचार व्याप्त है। साथ ही अधिकारियों से निष्पक्ष चुनाव कराने की अपील की।

इससे पहले रघुवर दास बुधवार रात मेयर प्रत्याशी जयश्री गुप्ता और गुरुवार सुबह मीना गुप्ता के आवास पहुंचे थे। दोनों ने उनकी मौजूदगी में भाजपा समर्थित प्रत्याशी अरुणा शंकर को समर्थन देने की घोषणा की।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में पलामू सांसद विष्णुदयाल राम, स्थानीय विधायक आलोक चौरसिया, पूर्व मंत्री भानु प्रताप शाही, भाजपा प्रदेश महामंत्री मनोज सिंह, जिला अध्यक्ष अमित तिवारी और मेयर प्रत्याशी अरुणा शंकर सहित कई नेता मौजूद रहे।

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post