Breaking News

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने और जान से मारने की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार

Khunti: खूंटी जिले के सायको थाना में सिमडेगा जिले के बानो थाना से प्राप्त जीरो एफआईआर के आधार पर मामला दर्ज कर कार्रवाई की गई है। पुलिस ने इस कांड में आरोपी रोहित नाग,पिता मसीह दास नाग,ग्राम रोंगों, थाना सायको, जिला खूंटी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरोपी ने वर्ष 2024 से एक नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर उसके साथ अवैध संबंध बनाए। आरोप है कि जब नाबालिग ने विवाह के लिए दबाव बनाया, तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी।

सिमडेगा जिला के बानो थाना से प्राप्त जीरो एफआईआर के आधार पर सायको थाना में कांड दर्ज कर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। फिलहाल पीड़िता के बयान के आधार पर विधिसम्मत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है तथा मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। यह जानकारी पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दिया गया।

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post