Breaking News

धनबाद निकाय चुनाव में महिलाओं की मजबूत मौजूदगी: 262 महिला प्रत्याशी मैदान में

Dhanbad: धनबाद नगर निगम चुनाव में इस बार महिलाओं की भागीदारी ने नया इतिहास रच दिया है। 55 वार्डों वाले नगर निगम चुनाव में पार्षद से लेकर मेयर पद तक कुल 262 महिलाएं चुनावी मैदान में हैं। कुल 447 पार्षद उम्मीदवारों में 262 महिलाएं और 185 पुरुष शामिल हैं, यानी इस बार महिला प्रत्याशियों की संख्या पुरुषों से ज्यादा है।

नगर निगम के 55 वार्डों में से 26 वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। इन वार्डों में मुकाबला बेहद दिलचस्प हो गया है। वार्ड संख्या 27 में ही 10 महिला प्रत्याशी आमने-सामने हैं। खास बात यह है कि 29 अनारक्षित वार्डों में भी 58 महिलाओं ने नामांकन दाखिल कर यह संदेश दिया है कि वे सिर्फ आरक्षित सीटों तक सीमित नहीं रहना चाहतीं।

प्रचार अभियान के दौरान महिला उम्मीदवार अपने क्षेत्रों में साफ-सफाई, जल निकासी, पेयजल, बिजली और सड़क जैसी बुनियादी सुविधाओं को प्राथमिकता देने का वादा कर रही हैं। साथ ही वे महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने, बाजार क्षेत्रों में महिलाओं के लिए शौचालय और अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराने जैसे मुद्दों को भी प्रमुखता से उठा रही हैं।

मेयर पद के लिए भी महिलाओं की भागीदारी उल्लेखनीय है। कुल 29 मेयर प्रत्याशियों में चार महिलाएं चुनाव लड़ रही हैं। महिला उम्मीदवारों का कहना है कि यह अवसर उनके लिए अपने क्षेत्र के विकास में सक्रिय भूमिका निभाने का सुनहरा मौका है, जिसे वे जिम्मेदारी और सम्मान के रूप में देखती हैं।

पिछले वर्षों में ‘प्रॉक्सी राजनीति’ को लेकर उठती रही बहस पर महिला प्रत्याशियों ने कहा कि परिवार का सहयोग चुनावी प्रक्रिया का स्वाभाविक हिस्सा है। उनका मानना है कि पति या परिवार का समर्थन जनसंपर्क और विकास कार्यों को आगे बढ़ाने में मददगार हो सकता है, लेकिन नेतृत्व और निर्णय की भूमिका उनकी अपनी होगी। कुल मिलाकर, इस चुनाव में महिलाएं घर की चौखट से बाहर निकलकर राजनीतिक भागीदारी की नई मिसाल पेश कर रही हैं।

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post