Breaking News

जिलास्तरीय किसान मेला सह प्रदर्शनी में विधायक सुदीप गुड़िया ने की सहभागिता

Khunti: कृषि विज्ञान केंद्र, चुरगी (तोरपा) में कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग, झारखंड सरकार द्वारा पोषित जिलास्तरीय किसान मेला सह प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्थानीय विधायक सुदीप गुड़िया ने सहभागिता कर किसानों का उत्साहवर्धन किया।

इस अवसर पर विधायक ने उपस्थित किसानों, कृषक समूहों एवं स्वयं सहायता समूहों से सीधा संवाद किया। उन्होंने कृषि के उन्नत तकनीकी तरीकों, आधुनिक कृषि यंत्रों, उन्नत बीजों के उपयोग, पशुपालन, मत्स्य पालन तथा सहकारिता से संबंधित विभिन्न सरकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी साझा की। उन्होंने किसानों को पारंपरिक खेती के साथ-साथ आधुनिक तकनीक अपनाने की सलाह दी, ताकि उत्पादन और आय दोनों में वृद्धि हो सके।

मेले में लगाए गए विभिन्न विभागीय स्टॉलों का विधायक ने अवलोकन किया और योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन किसानों को नई तकनीक, वैज्ञानिक खेती और सरकारी योजनाओं से जोड़ने का सशक्त माध्यम हैं। इससे किसानों को आत्मनिर्भर एवं समृद्ध बनने की दिशा में प्रेरणा मिलती है।

विधायक सुदीप गुड़िया ने कहा कि झारखंड की पहचान कृषि आधारित संस्कृति से है तथा यहाँ के आदिवासी-मूलवासी समाज की आत्मा में खेती-किसानी रची-बसी है। उन्होंने कृषि पदाधिकारियों से आग्रह किया कि वे गांव-गांव जाकर किसानों को तकनीकी मार्गदर्शन दें, ताकि अधिक से अधिक किसान सरकारी योजनाओं का लाभ उठा सकें।

उन्होंने आगे कहा कि झारखंड सरकार कृषि क्षेत्र को प्राथमिकता देते हुए किसानों की आय वृद्धि, सिंचाई सुविधाओं के विस्तार, गुणवत्तापूर्ण बीज उपलब्धता तथा पशुपालन को बढ़ावा देने के लिए सतत प्रयास कर रही है। आवश्यकता इस बात की है कि किसान आगे आएं, योजनाओं से जुड़ें और आधुनिक खेती अपनाकर आर्थिक रूप से सशक्त बनें।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसान, कृषक समूहों के प्रतिनिधि, स्वयं सहायता समूह की महिलाएं एवं विभागीय पदाधिकारी उपस्थित थे। मेले को लेकर किसानों में खासा उत्साह देखा गया।

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post