Breaking News

तोरपा में कारो नदी किनारे 24 हजार घन फुट अवैध बालू जब्त, सात नामजद समेत अन्य पर प्राथमिकी

Khunti: खनन विभाग ने जिला पुलिस बल के साथ मंगलवार को तोरपा स्थित कारो नदी किनारे संयुक्त जांच एवं छापेमारी अभियान चलाया। कार्रवाई के दौरान नदी के विभिन्न हिस्सों में लगभग 24 हजार घन फुट बालू का अवैध भंडारण पाए जाने की पुष्टि हुई।

इस संबंध में खान निरीक्षक पिंटू कुमार ने तोरपा थाना में बालू के अवैध उत्खनन और भंडारण को लेकर सात नामजद आरोपितों समेत अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। नामजद आरोपितों में कुल्डा गांव निवासी मनु खान, चीकू खान (दोनों सहोदर भाई) एवं मुकेश यादव, अरुण गोप और मनोज यादव (तोरपा), गिडुम तोरपा निवासी विजय गोप तथा सैसेरा तोरपा निवासी लखे गोप शामिल हैं।

जानकारी के अनुसार खनन विभाग को ग्रामीणों से सूचना मिली थी कि रात के समय नदी से अवैध रूप से बालू का उठाव कर ट्रैक्टर के माध्यम से आसपास के क्षेत्रों में उसका भंडारण किया जा रहा है। इसी सूचना के आधार पर छापेमारी अभियान चलाया गया, जिसमें बड़े पैमाने पर अवैध रूप से जमा किया गया बालू बरामद हुआ।

उल्लेखनीय है कि पूर्व में पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल, खूंटी के कार्यपालक अभियंता ने भी खनन विभाग को कारो नदी स्थित इंटकवेल के निकट अवैध बालू उठाव की लिखित सूचना दी थी। इसके बाद अंचल अधिकारी तोरपा एवं पुलिस बल की उपस्थिति में ट्रेंच कटिंग कर अवैध उत्खनन पर रोक लगाने का प्रयास किया गया था।

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post