Breaking News

जमशेदपुर में 17 स्लीपर बसों पर प्रशासन का डंडा, डीटीओ ने जारी किए नोटिस

Jamshedpur: यात्रियों की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वाली स्लीपर बसों पर प्रशासन ने कड़ा कदम उठाया। उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी के निर्देश पर मानगो बस स्टैंड में शनिवार को विशेष जांच अभियान चलाया गया, जिसमें सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करने वाली 17 स्लीपर बसों पर कार्रवाई की गई।

संयुक्त छापेमारी में सुरक्षा मानकों की जांच
परिवहन विभाग और ट्रैफिक पुलिस की संयुक्त टीम का नेतृत्व जिला परिवहन पदाधिकारी (डीटीओ) धनंजय, ट्रैफिक डीएसपी नीरज कुमार और मोटरयान निरीक्षक सूरज हेम्ब्रम ने किया। टीम ने सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय द्वारा निर्धारित AIS-052 और AIS-119 सुरक्षा मानकों के अनुसार बसों की बारीकी से जांच की। जांच में कई बसों में आपातकालीन सुविधाओं और निर्माण मानकों का उल्लंघन पाया गया।

बस मालिकों को नोटिस और चेतावनी
डीटीओ ने दोषी बस मालिकों को नोटिस जारी करते हुए कहा कि उन्हें निर्धारित समय के भीतर अपनी बसों को नियमों के अनुरूप दुरुस्त करना होगा। चेतावनी दी गई कि सुधार न होने पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए यह अभियान लगातार जारी रहेगा।

AIS मानकों का महत्व

AIS-052: बसों के मजबूत ढांचे और आपातकालीन द्वार की बनावट सुनिश्चित करता है। AIS-119: विशेष रूप से स्लीपर कोच के लिए है, जिसमें बर्थ का सही आकार और गलियारे की पर्याप्त चौड़ाई तय की जाती है, ताकि आपातकाल में यात्रियों की निकासी सुगम हो। ये मानक अग्निरोधी सामग्री और अन्य सुरक्षा उपायों के पालन को अनिवार्य करते हैं। इनका उल्लंघन यात्रियों की जान के लिए गंभीर खतरा है।

 डीटीओ और प्रशासन ने यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए स्पष्ट कर दिया है कि इस तरह के अभियान समय-समय पर जारी रहेंगे, ताकि सड़क पर सुरक्षित सफर सुनिश्चित किया जा सके।

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post