Breaking News

कोडरमा से लापता 10 बिरहोर बच्चे सकुशल बरामद, गयाजी से मिली बड़ी सफलता

Koderma : जयनगर थाना क्षेत्र के गडियाई (खरपोका) बिरहोर टोला से लापता हुए आदिम जनजाति के 10 बच्चों को कोडरमा पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है। सभी बच्चे एक सप्ताह पहले लापता हो गए थे। बच्चों की सुरक्षित बरामदगी के बाद उन्हें न्यायालय में प्रस्तुत कर परिजनों को सौंपने की प्रक्रिया की जा रही है।

श्राद्ध भोज के बाद नहीं लौटे थे बच्चे
जानकारी के अनुसार, 1 फरवरी को गांव के करीब 70 लोग परसाबाद में एक श्राद्ध भोज में शामिल होने गए थे। कार्यक्रम के बाद सभी बड़े लोग वापस लौट आए, लेकिन 10 बच्चे घर नहीं पहुंचे। काफी खोजबीन के बावजूद बच्चों का कोई सुराग नहीं मिलने पर 6 फरवरी को जयनगर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई।

एसपी के नेतृत्व में बनीं 8 विशेष टीमें
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह के नेतृत्व में बच्चों की तलाश के लिए 8 विशेष टीमों का गठन किया गया। इन टीमों में 3 डीएसपी, 3 इंस्पेक्टर, 8 सब-इंस्पेक्टर, सशस्त्र बल और तकनीकी शाखा के जवान शामिल थे। पुलिस ने गयाजी, आसनसोल, रांची रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, हाट-बाजार और होटल-ढाबों में सघन तलाशी अभियान चलाया।

सीसीटीवी और सोशल मीडिया से मिली अहम जानकारी
खोज के दौरान सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए और सोशल मीडिया, प्रिंट व इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के जरिए व्यापक प्रचार-प्रसार किया गया। इसके अलावा जीआरपी, आरपीएफ, चाइल्ड वेलफेयर कमेटी (CWC) और विभिन्न राज्यों के एनजीओ से भी लगातार संपर्क किया गया।

गयाजी बाल गृह से हुई बरामदगी
इसी क्रम में पुलिस को सूचना मिली कि कुछ बच्चे गयाजी (बिहार) में देखे गए हैं। सूचना मिलते ही कोडरमा पुलिस की टीम गयाजी पहुंची और बाल गृह में चाइल्ड वेलफेयर कमेटी के सहयोग से सभी बच्चों की पहचान कर उन्हें सुरक्षित कोडरमा ले आई।

परिजनों में खुशी और राहत
10 बच्चों की सकुशल बरामदगी से परिजनों और पूरे गांव में खुशी और राहत का माहौल है। पुलिस की तत्परता और व्यापक अभियान की सराहना की जा रही है।

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post