Breaking News

खूंटी नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए भाजपा समर्थित रानी टूटी ने किया नामांकन

Khunti: खूंटी नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए नामांकन के अंतिम दिन सोमवार को भारतीय जनता पार्टी समर्थित प्रत्याशी रानी टूटी ने अपना नामांकन पर्चा दाखिल किया। इस अवसर पर शहर में राजनीतिक माहौल पूरी तरह गरमा गया। नामांकन से पूर्व भाजपा की ओर से एक भव्य जुलूस निकाला गया, जिसमें पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, कार्यकर्ताओं और समर्थकों की भारी भीड़ देखने को मिली।


जुलूस में पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री सह खूंटी के पूर्व विधायक नीलकंठ सिंह मुंडा, तोरपा के पूर्व विधायक कोचे मुंडा, खूंटी भाजपा जिलाध्यक्ष आनंद कुमार सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। इनके साथ भाजपा के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक भी शामिल हुए। ढोल-नगाड़ों, नारों और झंडों के साथ निकाले गए जुलूस ने पूरे नगर क्षेत्र में उत्साह और चुनावी माहौल पैदा कर दिया।
नामांकन के बाद मीडिया से बातचीत में भाजपा समर्थित उम्मीदवार रानी टूटी ने कहा कि उन्हें जनता का भरपूर समर्थन मिल रहा है और वे पूरे विश्वास के साथ चुनाव मैदान में उतरी हैं। उन्होंने दावा किया कि नगर पंचायत क्षेत्र की जनता विकास, पारदर्शिता और सुशासन के लिए भाजपा के साथ खड़ी है और वे भारी मतों से जीत दर्ज करेंगी।

इस मौके पर मौजूद भाजपा नेताओं ने भी रानी टूटी की उम्मीदवारी को मजबूत बताते हुए कहा कि पार्टी नगर पंचायत में विकास कार्यों को नई गति देने के उद्देश्य से चुनाव लड़ रही है। नेताओं ने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर चुनाव में जुटने और घर-घर जाकर पार्टी की नीतियों को पहुंचाने की अपील की।

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post