Breaking News

खूंटी नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए सोनम बागे ने भरा पर्चा, किया जीत का दावा

Khunti: नगर निकाय चुनाव के तहत नामांकन पर्चा दाखिल करने का आज अंतिम दिन रहा। अंतिम दिन सभी प्रत्याशियों ने पूरे जोश और उत्साह के साथ विभिन्न पदों के लिए अपना नामांकन दाखिल किया। नामांकन प्रक्रिया के दौरान प्रशासनिक परिसर में दिनभर गहमागहमी का माहौल बना रहा और समर्थकों की भीड़ देखी गई।

इसी क्रम में खूंटी नगर पंचायत क्षेत्र से अध्यक्ष पद की प्रत्याशी सोनम बागे ने आज अपना नामांकन पर्चा दाखिल किया। नामांकन के दौरान सोनम बागे अपने समर्थकों के भारी जनसमर्थन के साथ खूंटी समाहरणालय पहुंचीं। समाहरणालय परिसर और आसपास का इलाका समर्थकों से खचाखच भरा रहा। नामांकन प्रक्रिया पूरी कर लौटने के बाद उनके समर्थकों ने ढोल-नगाड़े बजाकर और फूल-मालाओं से उनका भव्य स्वागत किया, जिससे पूरा वातावरण उत्साह और जोश से भर उठा।

नामांकन के बाद मीडिया से बातचीत में सोनम बागे ने कहा कि खूंटी नगर पंचायत क्षेत्र में कई बुनियादी समस्याएं लंबे समय से बनी हुई हैं। उन्होंने बताया कि क्षेत्र की कई सड़कें जर्जर हालत में हैं, शुद्ध पेयजल की समुचित व्यवस्था नहीं है और बेरोजगार महिलाओं को सशक्त कर उन्हें रोजगार उपलब्ध कराने की दिशा में ठोस पहल नहीं हो पाई है। उन्होंने कहा कि यदि जनता ने उन्हें सेवा का अवसर दिया तो इन सभी समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल किया जाएगा।

उन्होंने आगे कहा कि उनका उद्देश्य केवल चुनाव जीतना नहीं, बल्कि नगर पंचायत क्षेत्र का समग्र विकास करना है। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना, बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करना और जनता की समस्याओं को सीधे सुनकर उनका समाधान करना उनकी प्रमुख प्राथमिकताओं में शामिल रहेगा।

सोनम बागे ने कहा कि नामांकन के साथ ही जनता का प्यार और आशीर्वाद मिलना शुरू हो गया है। भारी संख्या में उमड़े समर्थकों और जनसमर्थन को देखकर उन्हें अत्यंत खुशी महसूस हो रही है। उन्होंने विश्वास जताया कि यह समर्थन उनकी जीत की ओर स्पष्ट संकेत करता है। उन्होंने कहा कि उनका किसी भी प्रत्याशी से कोई व्यक्तिगत मुकाबला नहीं है, बल्कि जनता के सहयोग से उनकी जीत बड़े मतों के अंतर से होगी।

नामांकन के अंतिम दिन सोनम बागे के शक्ति प्रदर्शन और जनसमर्थन ने नगर पंचायत चुनाव में माहौल को और भी रोचक बना दिया है। अब आने वाले दिनों में प्रचार अभियान और तेज होने की उम्मीद है।

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post