Breaking News

रांची में भाजपा की सांगठनिक बैठक, नगर निकाय चुनाव को लेकर मंथन, केंद्रीय बजट को बताया ऐतिहासिक

Ranvhi: झारखंड दौरे पर आए भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री एवं सांसद अरुण सिंह ने रांची स्थित प्रदेश कार्यालय में पार्टी के शीर्ष नेताओं के साथ प्रदेश स्तरीय सांगठनिक बैठक की। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद आदित्य साहू ने की। इसमें नगर निकाय चुनाव, संगठनात्मक रणनीति और मोदी सरकार द्वारा पेश किए गए लोक कल्याणकारी केंद्रीय बजट पर विस्तार से चर्चा हुई।

बैठक में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रेखा वर्मा, पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, रघुवर दास, मधु कोड़ा, प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रविंद्र कुमार राय, डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी, प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद, बड़कुंवर गगराई, भानु प्रताप शाही, विकास प्रीतम, प्रदेश मंत्री सुनीता सिंह, मुख्य सचेतक नवीन जायसवाल, सचेतक राज सिन्हा, विधायक शशि भूषण मेहता, पूर्व विधायक बिरांची नारायण, रणधीर सिंह, अमित मंडल सहित जिलाध्यक्ष और जिला प्रभारी उपस्थित रहे।

नगर निकाय चुनाव पर गंभीर चर्चा
प्रदेश भाजपा कार्यालय में हुई बैठक में नगर निकाय चुनाव को लेकर रणनीति पर मंथन किया गया। गैरदलीय आधार पर हो रहे इन चुनावों में महापौर और अध्यक्ष पदों पर खड़े भाजपा कार्यकर्ताओं की दावेदारियों पर विचार हुआ। जानकारी के अनुसार, रांची महापौर सीट के लिए रौशनी खलखो की दावेदारी को पार्टी की स्वीकृति मिली है। साथ ही, नौ नगर निगमों के महापौर पद के लिए पार्टी नेताओं द्वारा की जा रही दावेदारियों पर भी सहमति प्रदान की गई है।

केंद्रीय बजट को बताया ऐतिहासिक
बैठक के बाद मीडिया से बातचीत में राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह ने कहा कि केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा लगातार नौवीं बार पेश किया गया बजट सराहनीय और ऐतिहासिक है। उन्होंने इसे भारत के भविष्य को सशक्त करने वाला बजट बताते हुए कहा कि यह हर नागरिक की आकांक्षाओं को पूरा करने और देश की मजबूत नींव रखने वाला है।

उन्होंने कहा कि यह बजट युवाओं के सपनों को उड़ान, किसानों के विश्वास को मजबूती, महिलाओं को आत्मनिर्भरता और मध्यम व गरीब वर्ग को सशक्त करेगा। बजट के प्रावधानों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए भाजपा नेता जनसंपर्क अभियान चलाएंगे।

कुल मिलाकर, रांची में हुई इस बैठक में संगठन को मजबूत करने, नगर निकाय चुनाव की रणनीति तय करने और बजट को जनता तक पहुंचाने पर विशेष जोर दिया गया।

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post