Breaking News

77th Republic Day 2026 : गणतंत्र दिवस को लेकर फुल ड्रेस रिहर्सल, प्लाटूंस ने परेड में मोहा मन

Ranchi: रांची के ऐतिहासिक मोरहाबादी मैदान में शनिवार को गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारी पूरी जोरों से चल रही है। 26 जनवरी को होने वाले मुख्य कार्यक्रम से पहले शनिवार को फुल ड्रेस रिहर्सल का आयोजन किया गया, जिसमें सभी प्लाटूंस ने परेड की पूरी प्रैक्टिस की।

रिहर्सल में डीसी और एसएसपी की निगरानी
रांची के मोरहाबादी मैदान में गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह का आयोजन होगा। इसी कार्यक्रम की तैयारियों के तहत डीसी और एसएसपी की निगरानी में सभी प्लाटूंस ने फुल ड्रेस रिहर्सल में हिस्सा लिया। रिहर्सल में मुख्य समारोह में होने वाले हर कार्यक्रम का अभ्यास किया गया, जैसे मंच पर मुख्य अतिथि और वीआईपी गेस्ट की सीटिंग, पदक प्रदान करने की प्रक्रिया आदि।

छत्तीसगढ़ पुलिस भी लेगी परेड में हिस्सा
इस बार झारखंड पुलिस के साथ-साथ छत्तीसगढ़ पुलिस भी परेड में हिस्सा लेगी। कुल 18 बटालियन परेड में शामिल होंगी, जिनमें भारतीय सेना, सीआईएसएफ, आईटीबीपी, झारखंड जगुआर, झारखंड आर्म्ड पुलिस (जेएपी) 10, एसएसबी, रांची पुलिस (महिला और पुरुष बटालियन) और होमगार्ड शामिल हैं।

राज्यपाल फहराएंगे तिरंगा
26 जनवरी को सुबह 9 बजे मोरहाबादी मैदान में राज्यपाल झंडोत्तोलन करेंगे। समारोह में किसी भी प्रकार की त्रुटि न हो, इसके लिए 200 पुलिस बल, 50 से अधिक मजिस्ट्रेट और सादे लिबास में जवान तैनात रहेंगे। रांची एसएसपी राकेश रंजन ने बताया कि फुल ड्रेस रिहर्सल सफलतापूर्वक संपन्न कर ली गई है।

पदक से सम्मानित पुलिसकर्मियों को मिलेगा मेडल
मुख्य समारोह में पदक से सम्मानित किए गए पुलिस अफसर और कर्मियों को पदक प्रदान किया जाएगा।

12 विभागों की झांकियों से सजेगा समारोह
गणतंत्र दिवस समारोह 2026 में रांची के मोरहाबादी मैदान में कुल 12 विभागों की झांकियों का प्रदर्शन किया जाएगा। ये विभाग हैं:

  1. वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग

  2. ग्रामीण विकास विभाग

  3. गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग

  4. स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग

  5. कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग

  6. सूचना एवं जन संपर्क विभाग

  7. पर्यटन, कला संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग

  8. स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग

  9. खादी ग्रामोद्योग बोर्ड

  10. परिवहन विभाग

  11. महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग

  12. उच्च तकनीकी शिक्षा विभाग

गणतंत्र दिवस की तैयारियां जोरों पर हैं और रांची के मोरहाबादी मैदान में 26 जनवरी को भव्य समारोह आयोजित होगा।

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post