Breaking News

झारखंड का विकास चाहते हैं तो NDA में आना पड़ेगा: रामदास अठावले की CM हेमंत सोरेन को सलाह, JMM ने किया पलटवार

Ranchi: रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (A) के अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने झारखंड दौरे के दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को लेकर बड़ा राजनीतिक बयान दिया है। अठावले ने कहा कि अगर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन वास्तव में झारखंड का विकास चाहते हैं, तो उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाले NDA में शामिल होना चाहिए। उनका दावा है कि NDA में आने से झारखंड को केंद्र सरकार से अधिक सहयोग और धनराशि मिलेगी।

NDA में आने से मिलेगा ज्यादा फायदा: अठावले

रामदास अठावले ने मुख्यमंत्री सोरेन को सलाह देते हुए कहा कि उन्हें राहुल गांधी का साथ छोड़कर NDA का हिस्सा बनना चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर हेमंत सोरेन ऐसा करते हैं, तो केंद्र सरकार झारखंड के विकास के लिए हर संभव मदद करने को तैयार है। अठावले ने यह भी संकेत दिया कि NDA में शामिल होने से राज्य को आर्थिक और विकासात्मक लाभ मिलेगा।

अठावले के बयान पर JMM का तीखा जवाब

केंद्रीय मंत्री के इस बयान पर झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। पार्टी के महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने अठावले को “पॉलिटिकल सर्कस का जोकर” करार देते हुए कहा कि क्या एक संवैधानिक पद पर बैठे केंद्रीय मंत्री झारखंड सरकार को धमकी दे रहे हैं। वहीं राज्य के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने आरोप लगाया कि अठावले “फूट डालो और राज करो” की राजनीति कर रहे हैं।

पहले भी दे चुके हैं NDA में आने का न्योता

गौरतलब है कि रामदास अठावले इससे पहले केरल के मुख्यमंत्री पिनारयी विजयन को भी NDA में शामिल होने का न्योता दे चुके हैं। कन्नूर में दिए गए बयान में उन्होंने कहा था कि अगर पिनारयी विजयन NDA में आते हैं तो केरल को केंद्र से अधिक फंड मिलेगा। उन्होंने इसे एक “क्रांतिकारी फैसला” बताते हुए सत्ता की निरंतरता के लिए NDA में शामिल होने की बात कही थी।

धनबाद में लगेगी बाबा साहेब अंबेडकर की भव्य प्रतिमा

इस बीच रामदास अठावले ने झारखंड दौरे के दौरान एक और घोषणा की। उन्होंने बताया कि धनबाद जिले के मैथन डैम पर बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की एक भव्य मूर्ति स्थापित की जाएगी। यह घोषणा उन्होंने रांची स्थित राज्य अतिथि गृह में राज्य सरकार के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक के दौरान की।

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post