Breaking News

दावोस वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम में बनी सहमति, इंफोसिस ग्लोबल के साथ टेक्नोलॉजी और एआई में साझेदारी बढ़ाएगा झारखंड

Ranchi: वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम के दावोस सम्मेलन में झारखंड सरकार ने टेक्नोलॉजी और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के क्षेत्र में बड़ा कदम बढ़ाने की दिशा में पहल की है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में गए उच्च स्तरीय शिष्टमंडल ने बुधवार को इंफोसिस ग्लोबल के साथ तकनीकी सहयोग को लेकर विस्तृत चर्चा की।

मुख्यमंत्री से इंफोसिस के सीनियर अधिकारी की मुलाकात

इस दौरान ग्लोबल इंफोसिस (कैलिफोर्निया) के एक्जीक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट आशीष कुमार दास ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की। बैठक में झारखंड के दीर्घकालिक विकास विजन और तकनीक आधारित विकास को लेकर सहयोग की संभावनाओं पर व्यापक विचार-विमर्श हुआ। मुख्यमंत्री सचिवालय के अनुसार, इंफोसिस प्रतिनिधियों ने सीएम हेमंत सोरेन के विजन और राज्य सरकार की पहलों की सराहना की।

री-स्किलिंग और डिजिटल माइनिंग पर खास जोर

बैठक में प्रतिभाओं के पुनः कौशल विकास (री-स्किलिंग), टेक्नोलॉजी टॉवर की परिकल्पना और उन्नत तकनीकी हस्तक्षेपों के माध्यम से खनन क्षेत्र के डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन पर चर्चा हुई। इंफोसिस ने राज्य सरकार की इस सोच को महत्वपूर्ण और प्रेरणादायक बताया, खासकर खनन क्षेत्र में उत्पादकता, सुरक्षा और दक्षता बढ़ाने के लिए एआई आधारित समाधानों को लेकर।

युवाओं को डिजिटल और एआई कौशल से सशक्त करने पर सहमति

बैठक में झारखंड के युवाओं को डिजिटल तकनीक और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से जुड़े कौशलों से सशक्त बनाने पर सहमति बनी। इस दिशा में इंफोसिस के ‘विंग्सपैन’ प्लेटफॉर्म की संभावित भूमिका पर आगे चर्चा करने का प्रस्ताव रखा गया। साथ ही, फरवरी महीने में एक वर्चुअल सत्र आयोजित कर एआई आधारित डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन समाधानों को प्रस्तुत करने पर भी सहमति बनी।

इंफोसिस हाउस भ्रमण का आमंत्रण

इंफोसिस ग्लोबल की ओर से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, मुख्य सचिव अविनाश कुमार और राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों को इंफोसिस हाउस भ्रमण का आमंत्रण दिया गया है। इस दौरान कंपनी द्वारा विकसित अत्याधुनिक एआई आधारित नवाचारों का प्रदर्शन किया जाएगा।

डिजिटल झारखंड की दिशा में अहम पहल

यह बैठक झारखंड में डिजिटल परिवर्तन, कौशल विकास और तकनीक आधारित औद्योगिक प्रगति को गति देने की दिशा में एक अहम पहल मानी जा रही है। दावोस में आईटी, एआई और आधुनिक तकनीकों पर हो रही मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की लगातार बैठकें युवा झारखंड को भविष्य के लिए मजबूत दिशा देने का काम करेंगी।

गौरतलब है कि वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम में पहली बार झारखंड को भाग लेने का अवसर मिला है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में राज्य के वरिष्ठ अधिकारी इन दिनों दावोस दौरे पर हैं, जिसके बाद उनका प्रतिनिधिमंडल लंदन यात्रा पर भी जाएगा।

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post