Breaking News

रांची के बुंडू में भीषण सड़क हादसा, खड़े ट्रेलर से टकराया हाइवा, चालक की मौके पर मौत

Ranchi : रांची-टाटा मुख्य मार्ग पर बुंडू के दशम फॉल थाना क्षेत्र अंतर्गत नवाडीह गांव के पास मंगलवार तड़के एक भीषण सड़क हादसा हो गया। सड़क किनारे खड़े ट्रेलर में पीछे से तेज रफ्तार हाइवा ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में हाइवा चालक की मौके पर ही मौत हो गई।

दशम फॉल थाना प्रभारी प्रशांत गौरव ने बताया कि घटना अहले सुबह करीब 3:30 से 4 बजे के बीच की है। मृतक हाइवा चालक की पहचान बुधन लाल उरांव के रूप में हुई है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

केबिन में फंसा चालक, क्रेन से निकाला गया शव

टक्कर इतनी भीषण थी कि हाइवा का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक केबिन में बुरी तरह फंस गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने क्रेन मंगवाकर घंटों की मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला।

ब्रेकडाउन के कारण खड़ा था ट्रेलर

ट्रेलर चालक जितेंद्र ने बताया कि वह मुलतानी मिट्टी लादकर ओडिशा जा रहा था। रात करीब 1:30 बजे वाहन खराब हो गया, जिसके बाद उसने ट्रेलर को सड़क किनारे खड़ा किया। चालक टॉर्च की रोशनी से आने-जाने वाले वाहनों को साइड से निकलने का संकेत दे रहा था।

उन्होंने बताया कि सुबह करीब 4 बजे तेज रफ्तार हाइवा आती दिखी। ऐसा प्रतीत हो रहा था कि चालक को झपकी आ रही थी। कुछ ही पलों में हाइवा ने ट्रेलर में टक्कर मार दी। ट्रेलर चालक ने झाड़ियों की ओर कूदकर किसी तरह अपनी जान बचाई।

हादसे से लगा लंबा जाम

हादसे के बाद सड़क के एक हिस्से में लंबा जाम लग गया। हालांकि सड़क चार लेन की होने के कारण दूसरे लेन से वाहनों का आवागमन आंशिक रूप से जारी रहा। करीब चार घंटे के भीतर दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटा दिया गया।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। उल्लेखनीय है कि रांची-टाटा एनएच पर लगातार सड़क हादसे हो रहे हैं, जिससे यह मार्ग दुर्घटना की दृष्टि से संवेदनशील बनता जा रहा है।

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post