Breaking News

अड़की थाना क्षेत्र में आग से झुलसकर सात वर्षीय बच्ची की मौत, जांच में जुटी पुलिस

Khunti: अड़की थाना क्षेत्र के ग्राम चुकलू गांव के टोला बारगीडीह में आग की चपेट में आने से एक मासूम बच्ची की दर्दनाक मौत हो गई। मृतका की पहचान नेहमिया नाग की लगभग सात वर्षीय पुत्री फुलमनी नाग के रूप में की गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार किसी कारणवश फुलमनी नाग आग की चपेट में आ गई, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गई। परिजनों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन अत्यधिक जलने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों द्वारा स्थानीय अड़की थाना को इसकी जानकारी दी गई।

सूचना मिलने के बाद अड़की थाना की पुलिस टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को अपने कब्जे में लिया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, खूंटी भेजा गया। पोस्टमार्टम प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव को मृतका के परिजनों को सौंप दिया गया।

फिलहाल आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है और सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है।

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post