Breaking News

दारु की बेटी एन्वी सिन्हा ने PM मोदी को सुनाई कविता, प्रधानमंत्री ने की जमकर सराहना

Hazaribagh :  झारखंड के हजारीबाग जिले के दारु प्रखंड की बेटी एन्वी सिन्हा ने अपनी प्रतिभा से न सिर्फ अपने परिवार, बल्कि पूरे राज्य का नाम रोशन किया है। पश्चिम बंगाल के मालदा में आयोजित वंदे भारत स्लीपर कोच के उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान एन्वी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपनी स्वयं लिखी कविता सुनाई, जिसे सुनकर प्रधानमंत्री बेहद प्रभावित हुए।

प्रधानमंत्री मोदी ने कविता सुनने के बाद तालियां बजाकर एन्वी की प्रशंसा की और आशीर्वाद भी दिया। इस खास पल को प्रधानमंत्री ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी साझा किया, जिसमें वे वंदे भारत ट्रेन में छात्रों के साथ संवाद करते नजर आए।

बीएसएफ जवान की बेटी है एन्वी

दारु बक्शीडीह निवासी संजीव सिन्हा उर्फ भोला और अमृता सिन्हा की छोटी बेटी एन्वी सिन्हा वर्तमान में केंद्रीय विद्यालय, मालदा में कक्षा 11वीं की छात्रा है। एन्वी के पिता बीएसएफ में जवान हैं और फिलहाल मालदा में ही तैनात हैं।

विद्यालय प्रबंधन ने एन्वी की कविता लेखन क्षमता, आत्मविश्वास और अभिव्यक्ति कौशल को देखते हुए उसका नाम रेलवे विभाग को भेजा था। इसके बाद रेलवे के डीआरएम कार्यालय, मालदा में तीन दिनों तक चले साक्षात्कार के बाद एन्वी का चयन प्रधानमंत्री से मिलने वाले विद्यार्थियों की अंतिम सूची में हुआ।

पहले भी मिल चुका है राष्ट्रीय सम्मान

एन्वी इससे पहले भी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चुकी है। 29 अगस्त 2025 को आयोजित राष्ट्रीय युवा सांसद प्रतियोगिता में देशभर के विद्यालयों से शामिल 176 छात्र-छात्राओं के बीच एन्वी को सर्वश्रेष्ठ छात्रा चुना गया था। इस उपलब्धि के लिए उसे संसद भवन में पदक और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया था।

दारु में खुशी की लहर

एन्वी द्वारा प्रधानमंत्री से मुलाकात और कविता पाठ की खबर जैसे ही न्यूज चैनलों और सोशल मीडिया के माध्यम से फैली, पूरे दारु प्रखंड में खुशी की लहर दौड़ गई। लोग फोन और संदेशों के जरिए एन्वी और उसके परिवार को बधाई दे रहे हैं।

दो बहनों में छोटी एन्वी की उपलब्धि पर माता-पिता, परिजन, रिश्तेदार और आसपास के लोग गर्व महसूस कर रहे हैं। परिवार को देश-विदेश से सैकड़ों शुभकामनाएं मिल रही हैं। दारु की यह बिटिया आज पूरे झारखंड के लिए प्रेरणा बन गई है।

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post