Breaking News

खूंटी में सिंगल यूज़ प्लास्टिक के विरुद्ध सख्त अभियान, 37 किलो प्रतिबंधित सामग्री जब्त

Khunti: खूंटी नगर पंचायत प्रशासक सृष्टि दीप्रिया मिंज के निर्देश पर नगर क्षेत्र में प्रतिबंधित सिंगल यूज़ प्लास्टिक के उपयोग के खिलाफ गुरुवार को एक बार फिर व्यापक जांच एवं प्रवर्तन अभियान चलाया गया। इस अभियान का नेतृत्व नगर प्रबंधक मोनिस सलाम ने किया।

अभियान के दौरान नगर क्षेत्र के विभिन्न प्रतिष्ठानों की जांच की गई, जहां से कुल 37 किलोग्राम प्रतिबंधित सिंगल यूज़ प्लास्टिक सामग्री जब्त की गई। साथ ही नियमों का उल्लंघन करने वाले दुकानदारों से कुल 3,800 रुपये का जुर्माना वसूला गया।

नगर प्रशासन ने स्पष्ट किया कि जो विक्रेता बार-बार प्रतिबंधित प्लास्टिक का उपयोग करते पाए जाएंगे, उनके विरुद्ध भविष्य में और अधिक कठोर कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन का उद्देश्य नगर को प्लास्टिक मुक्त बनाना और पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करना है।

इस अभियान में खूंटी थाना से एसआई रंजीत लकड़ा एवं उनकी टीम ने सहयोग किया। वहीं नगर पंचायत कार्यालय स्तर से श्रवण कुमार, राहुल कुमार गंझू, संजय कुमार, अरुण कुमार महतो, अजीत कुमार, जगदीश प्रधान, प्राण राम, ज़ुबैदा खातून, अंजू देवी, संयुक्ता सिन्हा और मुन्ना राम सहित अन्य कर्मियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया।

नगर प्रशासन ने आम नागरिकों और व्यापारियों से अपील की है कि वे प्रतिबंधित सिंगल यूज़ प्लास्टिक का उपयोग न करें और स्वच्छ व पर्यावरण अनुकूल विकल्पों को अपनाकर प्रशासन का सहयोग करें।

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post