Breaking News

ICC ने सुधारी कोहली की रैंकिंग से जुड़ी बड़ी गलती, अब 1547 दिन नंबर-1 रहने की पुष्टि

Virat Kohli : इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने विराट कोहली की वनडे रैंकिंग से जुड़ी अपनी बड़ी भूल को सुधार लिया है। 14 जनवरी को जारी ताज़ा रैंकिंग में कोहली को नंबर-1 बल्लेबाज घोषित किया गया था, लेकिन उस दौरान ICC ने उनके टॉप पर रहने की कुल अवधि गलत बता दी थी।

बुधवार को ICC ने जानकारी दी थी कि विराट कोहली 825 दिनों तक वनडे रैंकिंग में नंबर-1 रहे हैं। हालांकि, शुक्रवार को भूल सुधार करते हुए ICC ने स्पष्ट किया कि विराट कोहली कुल 1,547 दिनों तक वनडे क्रिकेट में नंबर-1 बल्लेबाज रहे हैं। इस संशोधित आंकड़े के साथ कोहली अब वनडे रैंकिंग में सबसे अधिक समय तक शीर्ष पर रहने वाले तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं।

इस सूची में उनसे आगे केवल वेस्टइंडीज के दिग्गज सर विवियन रिचर्ड्स (2,306 दिन) और ब्रायन लारा (2,079 दिन) हैं। कोहली का यह रिकॉर्ड उनके लंबे और शानदार वनडे करियर की निरंतरता को दर्शाता है।

वनडे में 11वीं बार नंबर-1 बने विराट

न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में विराट कोहली की 93 रनों की शानदार पारी का सीधा असर रैंकिंग पर पड़ा। इस प्रदर्शन के बाद उनके रेटिंग पॉइंट्स बढ़कर 785 हो गए। जुलाई 2021 के बाद पहली बार और अपने करियर में कुल 11वीं बार विराट कोहली वनडे रैंकिंग में नंबर-1 बल्लेबाज बने हैं। इससे पहले वे दूसरे स्थान पर थे और उन्होंने कप्तान रोहित शर्मा को पीछे छोड़ा।

ICC रैंकिंग में पहले भी हो चुकी हैं बड़ी चूकें

यह पहली बार नहीं है जब ICC की रैंकिंग में गलती सामने आई हो। इससे पहले भी कई मौकों पर बड़ी चूकें हुई हैं—

  • जनवरी 2022: ICC की वेबसाइट पर भारत को करीब ढाई घंटे के लिए नंबर-1 टेस्ट टीम दिखा दिया गया था, बाद में सुधार कर ऑस्ट्रेलिया को फिर से शीर्ष पर रखा गया।

  • फरवरी 2022: भारत को गलती से छह घंटे तक टेस्ट में नंबर-1 टीम बताया गया, फिर संशोधित रैंकिंग जारी की गई।

  • अगस्त 2025: ICC की रैंकिंग से कुछ घंटों के लिए रोहित शर्मा और विराट कोहली के नाम ही गायब हो गए थे, जिसे बाद में ठीक किया गया।

इन घटनाओं के बीच ताजा मामला एक बार फिर ICC की रैंकिंग प्रणाली पर सवाल खड़े करता है, हालांकि कोहली के रिकॉर्ड को लेकर किया गया सुधार उनके प्रशंसकों के लिए राहत की खबर है।

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post