Breaking News

तमाड़ विधायक के सहयोग से कुईल जोरबेड़ा को मिला खेल मैदान, युवाओं के सपनों को मिला नया आयाम

Khunti: अड़की प्रखंड के बाड़ीनिजकेल पंचायत अंतर्गत कुईल जोरबेड़ा गांव में शनिवार को नव निर्मित खेल मैदान का नामकरण एवं उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों की उपस्थिति ने यह साबित कर दिया कि खेल मैदान गांव के लिए कितनी बड़ी आवश्यकता और उपलब्धि थी।

ग्रामीणों ने बताया कि लंबे समय से गांव में बच्चों और युवाओं के लिए खेलकूद की कोई समुचित व्यवस्था नहीं थी। इस समस्या को लेकर ग्रामीणों ने तमाड़ विधायक विकास सिंह मुंडा से आग्रह किया था। विधायक ने ग्रामीणों की मांग पर सकारात्मक पहल करते हुए खेल मैदान उपलब्ध कराया। पूरे निर्माण कार्य की निगरानी विधायक प्रतिनिधि मनोज मंडल द्वारा की गई।

उद्घाटन कार्यक्रम में झामुमो जिला प्रवक्ता सह विधायक प्रतिनिधि मनोज मंडल ने कहा कि खेल मैदान केवल खेलने की जगह नहीं, बल्कि अनुशासन, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता विकसित करने का माध्यम होता है। उन्होंने युवाओं से मैदान का सदुपयोग करने और नशा व कुरीतियों से दूर रहकर खेल में आगे बढ़ने का आह्वान किया।

समारोह में अर्जुन मुंडा, प्रचारक मसीह प्रकाश मुंडू, ग्राम प्रधान मकता मुंडा, पंचायत मुखिया बरदान चांडिल समेत कई जनप्रतिनिधि व ग्रामीण मौजूद रहे। कार्यक्रम में सैमुएल पूर्ति, पवन पूर्ति, मागो पूर्ति, नामनेल पूर्ति, मोनिका हस्सा पूर्ति, निमल फुलमनी टूटी, जादव मुंडा, मसीह सोए, राजेश मुंडा, दीनू प्रमाणिक एवं अड़की पंचायत अध्यक्ष मुकेंद्र मुंडा ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

इस अवसर पर ग्रामीणों ने विधायक विकास सिंह मुंडा के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि खेल मैदान से गांव के बच्चों और युवाओं को नई दिशा मिलेगी। इससे न केवल शारीरिक विकास होगा, बल्कि ग्रामीण क्षेत्र की छिपी खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर भी प्राप्त होगा।

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post