Breaking News

झामुमो नेताओं की महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य से शिष्टाचार मुलाकात, संगठन मजबूती पर हुई चर्चा

Ranchi: झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के केंद्रीय कार्यालय, रांची में आज झामुमो महासचिव सह केंद्रीय प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य से पार्टी के जिला अध्यक्ष ज़ुबैर अहमद एवं संगठन सचिव शंकर सिंह मुंडा ने शिष्टाचार मुलाकात की। इस अवसर पर दोनों नेताओं ने उन्हें नववर्ष 2026 की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

मुलाकात के दौरान सौहार्दपूर्ण वातावरण में झामुमो महासचिव सह केंद्रीय प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने भी जिला अध्यक्ष ज़ुबैर अहमद एवं संगठन सचिव शंकर सिंह मुंडा को नववर्ष की शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि नया वर्ष पार्टी संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा जनता के हितों के लिए निरंतर संघर्ष करने का अवसर लेकर आया है।

बैठक में पार्टी संगठन की मजबूती, जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने, जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाने और आगामी राजनीतिक कार्यक्रमों को लेकर भी विस्तृत चर्चा की गई। सुप्रियो भट्टाचार्य ने संगठनात्मक एकता पर बल देते हुए कहा कि झामुमो की ताकत उसकी विचारधारा और समर्पित कार्यकर्ता हैं, जिन्हें एकजुट होकर जनता के बीच काम करना होगा।

वहीं जिला अध्यक्ष ज़ुबैर अहमद ने कहा कि झामुमो जिला इकाई पार्टी नेतृत्व के मार्गदर्शन में संगठन को और मजबूत करने के लिए लगातार प्रयासरत है। संगठन सचिव शंकर सिंह मुंडा ने भी संगठन विस्तार, सदस्यता अभियान और युवाओं को पार्टी से जोड़ने पर जोर दिया।

यह शिष्टाचार मुलाकात न केवल नववर्ष की शुभकामनाओं का आदान-प्रदान रही, बल्कि पार्टी संगठन को सशक्त करने की दिशा में एक सकारात्मक पहल के रूप में भी देखी जा रही है।

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post