Breaking News

केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी का राहुल गांधी पर आरोप: कहा- विदेश जाते ही देश को करते हैं बदनाम

Giridihi: केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर आरोप लगाया कि वे विदेश दौरे के दौरान देश की छवि को धूमिल करने में लगे रहते हैं। उन्होंने कहा कि देश के मुद्दों और सरकार की नीतियों की आलोचना देश के अंदर होनी चाहिए, विदेश में नहीं। केंद्रीय मंत्री ने कहा, “राहुल गांधी जब भी विदेश जाते हैं, तो देश की आलोचना करने लगते हैं, जो निश्चित रूप से देश को कमजोर करने का प्रयास है।”

राहुल गांधी पर आलोचना की आदत

अन्नपूर्णा देवी ने बताया कि राहुल गांधी को केंद्र सरकार की हर नई योजना या नीति की आलोचना करने की आदत है। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी का उदाहरण देते हुए कहा कि जब वे नेता प्रतिपक्ष थे, तो देश के बाहर आलोचना कम और देश के अंदर ही ज्यादा होती थी। केंद्रीय मंत्री ने जोर देकर कहा कि देश के मुद्दे देश के अंदर ही उठाए जाने चाहिए और विदेश में देश की छवि खराब करने से बचना चाहिए।

रोजगार और ग्रामीण विकास के लिए नई पहल

अन्नपूर्णा देवी ने प्रेस वार्ता में विकसित भारत-गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन (ग्रामीण) विधेयक, 2025 का भी विवरण दिया। इसके तहत ग्रामीण क्षेत्रों में 125 दिन रोजगार की गारंटी दी जाएगी। किसानों के लिए अलग से व्यवस्था की गई है और गांव के लोग तय करेंगे कि किस योजना का चयन करना है। उन्होंने कहा कि इस योजना में काम करने वाले कर्मियों का पूरा ध्यान रखा गया है और इसका उद्देश्य हर व्यक्ति को रोजगार से जोड़ना है।

खेल महोत्सव का समापन 4 जनवरी को

केंद्रीय मंत्री ने सांसद खेल महोत्सव का भी उल्लेख किया। यह महोत्सव युवाओं की फिटनेस और खेल प्रतिभा को निखारने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है। खेल महोत्सव का समापन 4 जनवरी को कोडरमा में होगा। इस मौके पर जिलाध्यक्ष महादेव दुबे, मुकेश जालान, दिलीप वर्मा, संदीप डंगाचच, उषा देवी सहित कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे।

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post