Khunti: कर्रा प्रखंड के चेरवादाग मोड़ में सोमवार को दोपहर 3.30 बजे साइकिल व बाइक कि आपसी भिड़ंत में राजकीय मध्य सह उत्क्रमित उच्च विद्यालय हरूहप्पा, कर्रा के वर्ग आठवीं कि छात्रा अनिमा हेरेंज पिता सेलाय हेरेंज घायल हो गयी थी। जिस छात्रा को कर्रा प्रखण्ड के सांसद प्रतिनिधि विक्रम नाग ने उठाकर सीएचसी कर्रा ले जाकर इलाज के बाद परिजनों के साथ घर भेजा।

प्राप्त जानकारी के अनुसार छात्रा अनिमा हेरेंज अपने साइकिल से वापस अपना घर कासिरा गांव लौट रही थी तभी चेरवादाग मोड़ के पास एक अज्ञात बाइक के चपेट में आने से छात्रा घायल हो गयी थी, इसी क्रम में खूंटी से कर्रा कि ओर लौट रहे सांसद प्रतिनिधि विक्रम नाग ने अपनी गाड़ी रोक कर घायल छात्रा को उठाकर सीएचसी कर्रा लाया गया जहां उनका उपचार कराया और फिर छात्रा के परिजनों को बुलाकर घर भेजा।
इलाज के बाद छात्रा अनिमा हेरेंज कि स्थिति खतरे से बाहर है इस मौके पर कांग्रेस जिला सचिव परवेज खान, वरिष्ठ कांग्रेसी प्रदीप देवघरिया, कांग्रेस एसटी मोर्चा प्रखंड अध्यक्ष अलेक्सियुस परधिया के अलावे अन्य लोग मौजूद थे।



