Breaking News

Municipal Elections in Pakur : पाकुड़ में नगर निकाय चुनाव की तैयारी तेज, मतदाता सूची पुनरीक्षण अंतिम चरण में

Pakur : पाकुड़ जिले में नगर निकाय चुनाव की हलचल तेज हो गई है। लंबे इंतजार के बाद अब शहर में चुनाव की उम्मीदें मजबूत हुई हैं। जिला प्रशासन पूरी तैयारी में जुट गया है और मतदाता सूची का वार्डवार पुनरीक्षण अब अंतिम चरण में पहुंच गया है। वहीं शहरवासियों में चुनाव को लेकर उत्साह बढ़ता जा रहा है।

संभावित उम्मीदवार अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय हो गए हैं और वोटरों को साधने की कवायद में लगे हैं। बातचीत और बैठकों का सिलसिला तेज हो गया है, जबकि चौक-चौराहों पर चुनावी चर्चाओं का माहौल गर्म है। नए वर्ष की पहली तिमाही में चुनाव होने की संभावना जताई जा रही है।

कुछ दिन पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में उपायुक्त ने बताया था कि जिला प्रशासन चुनाव कराने के लिए पूरी तरह तैयार है। जल्द ही कोषांग का गठन कर दिया जाएगा और सभी चुनावी निर्देश समय पर लागू किए जाएंगे।

नगर परिषद क्षेत्र के 39 बूथों में प्री-विशेष मतदाता पुनरीक्षण का कार्य तेजी से किया जा रहा है। सुपरवाइजर और बीएलओ घर-घर जाकर नामों का सत्यापन कर रहे हैं, जिससे सूची पुनरीक्षण अब लगभग पूरी होने को है।

आगामी चुनाव में नगर परिषद क्षेत्र के 36,796 मतदाता अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और 21 पार्षदों का चुनाव करेंगे। इनमें वार्ड संख्या 14 में सबसे अधिक मतदाता हैं, जबकि वार्ड संख्या 05 में सबसे कम।

नगर निकाय चुनाव की तिथि अब तक घोषित नहीं हुई है, लेकिन नगर परिषद प्रशासन का कहना है कि सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जल्द ही चुनाव की तारीख की आधिकारिक घोषणा होने की उम्मीद है।

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post