Breaking News

वीर बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर सांसद कालीचरण मुंडा ने उलीहातू में अर्पित किए श्रद्धा सुमन

Khunti: धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के अवसर पर सांसद श्री कालीचरण मुंडा उलीहातू पहुंचे। उन्होंने बिरसा ओढ़ा में श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें नमन किया। इसके बाद जिला अध्यक्ष रवि मिश्रा की अध्यक्षता में जिला कमेटी एवं सांसद दल बिरसा मुंडा के मंमहार चलकद स्थल पहुंचे—जहां मान्यता है कि बिरसा मुंडा का जन्म हुआ था। वहां सभी ने उनके आदमकद पर पुष्प अर्पित किए।

इससे पूर्व गांव के पाहन एवं ग्रामीणों ने उस स्थान पर पूजा-अर्चना की, जहाँ कभी वीर बिरसा स्नान किया करते थे। वहीं से लाया गया पवित्र जल लोटे में भरकर बिरसा मुंडा की प्रतिमा और आदमकद पर अर्पित किया गया। इसके बाद सांसद कालीचरण मुंडा और जिला अध्यक्ष की अगुवाई में जिला कमेटी के सदस्यों ने भी पुष्प अर्पित किए।

कार्यक्रम के दौरान जिला अध्यक्ष रवि मिश्रा ने ग्राम प्रधान, पहान एवं मुखिया को अंगवस्त्र प्रदान कर विधिवत पूजा सम्पन्न कराई। ग्रामीणों का आग्रह—नई प्रतिमा लगवाई जाए

पूजा के बाद ग्रामीणों ने सांसद कालीचरण मुंडा से आग्रह किया कि यहां बिरसा मुंडा की नई प्रतिमा स्थापित कराई जाए। सांसद ने उन्हें आश्वस्त किया कि बहुत जल्द प्रतिमा निर्माण कराया जाएगा और इसकी प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। ‘देश को आज भी एक और बिरसा मुंडा की आवश्यकता’

मौके पर प्रदेश सहकारिता प्रकोष्ठ के महासचिव नाईमुदीन खां, आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष विलसन तोपनो, नगर अध्यक्ष गुलाम गौश, सोहेल आंसारी, जेम्स तोपनो, पीटर मुंडू, जुलियूस भेंगरा, मगरीता खेस, सुषमा भेंगरा, तलहा खां, रोबा गुड़िया, लक्ष्मण टूटी, मोगो मुंडा, जोहन मुंडा, बिनसाय मुंडा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post