Breaking News

भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर अर्जुन मुंडा ने उलिहातु में की पूजा, वंशजों को किया सम्मानित

Ulihatu, Khunti : भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के पावन अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने शनिवार को उलिहातु में बिरसा ओड़ा पहुंचकर पहली पूजा अर्चना की। इस दौरान उन्होंने धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया। कार्यक्रम के दौरान अर्जुन मुंडा ने बिरसा मुंडा के वंशजों को सम्मानित भी किया।

अर्जुन मुंडा ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा का पूरा जीवन संघर्ष, साहस और आत्मसम्मान की मिसाल है। वह केवल आदिवासी समाज के नायक नहीं, बल्कि पूरे देश के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उनकी विरासत सामाजिक न्याय, आत्मनिर्भरता और राष्ट्रहित के मार्ग पर आगे बढ़ने का संदेश देती है।

उन्होंने उपस्थित लोगों से भगवान बिरसा के बताए रास्ते पर चलकर समाज को एकजुट, सशक्त और प्रगतिशील बनाने का आह्वान किया। मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और आदिवासी समुदाय के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post