Breaking News

पूर्व मंत्री बादल पत्रलेख का सराहनीय पहल, अब बुजुर्ग महिला को मिलेगी पेंशन की राशि।

DHANBAD: धनबाद जिले के धनबाद अंचल क्षेत्र अंतर्गत कुसुंडा धनसार की रहने वाली लगभग 68 वर्षीय बुजुर्ग महिला सावित्री देवी जिन्हें वृद्धा अवस्था पेंशन योजना से जोड़ा तो गया पर उन्हें बीते नौ महीने से योजना की राशि नहीं मिल पाई थी।

एक निजी अखबार में छपी खबरों के अनुसार बुजुर्ग महिला का पति विकलांग है उन्हें भी वृद्धा अवस्था पेंशन योजना से जोड़ा गया है लेकिन बीते लगभग चार महीने से उन्हें भी योजना की राशि की भुगतान नहीं हो पाई है।

बुजुर्ग दंपति का भरन पोषण करने वाला और कोई नहीं है इसलिये वृद्धा अवस्था पेंशन से मिलने वाली राशि उनका एकमात्र सहारा है और ऐसे में पेंशन की राशि मिलना एकाएक बंद हो गया जिससे उनकी आर्थिक स्थिति बहुत ज्यादा खराब हो गई है।

पेंशन की राशि नहीं मिलने पर बुजुर्ग महिला लगातार अंचल अधिकारी धनबाद के कार्यालय का चक्कर लगाने लगी लेकिन उनके समस्या का हल नहीं हो पाया, बुजुर्ग महिला अपने आसपड़ोस वालों से कभी 20 रूपये तो कभी 50 रूपये उधार लेकर किसी तरह से गुजारा कर रही है।

बुजुर्ग महिला एक बार फिर बीते शनिवार को अपने पड़ोसी से बीस रूपये उधार लेकर अंचल अधिकारी से मिलने उनके कार्यालय पहुंचीं थीं पर उनकी मुलाकात अंचल अधिकारी से नहीं हो पाई थी जिससे कि वो थककर अंचल कार्यालय के बाहर बैठी थी जहां एक पत्रकार की नजर उनपर पड़ी तो उन्होंने बुजुर्ग से वहां बैठने का कारण पूछा जिसपर बुजुर्ग रो पड़ी और फिर पूरी बात बताई।

वहीं सोशल मीडिया के माध्यम से इस बात की जानकारी राज्य के पूर्व कृषि एवं सहकारिता मंत्री बादल पत्रलेख को मिली जिसपर पूर्व मंत्री बादल पत्रलेख ने बिना किसी देरी के धनबाद डीसी से फोन के माध्यम से संपर्क किया और बुजुर्ग के बारे में सारी बातें बताते हुए उन्हें तत्काल मदद करने की बात कही।

पूर्व मंत्री बादल पत्रलेख से बातचीत के बाद धनबाद डीसी द्वारा मामले का संज्ञान लेते हुए बुजुर्ग महिला को पेंशन योजना का लाभ लेने में हो रही समस्या की तत्काल जांच करते हुए उन्हें राशि भुगतान कराना सुनिश्चित किया गया है। इस प्रकार से पूर्व कृषि एवं सहकारिता मंत्री बादल पत्रलेख के सराहनीय प्रयास से एक गरीब की समस्या का समाधान हो पाया।

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post