Khunti: खूंटी जिले के कदमा गांव के पास बीते 31 अक्टूबर को रंजीत महतो उर्फ टुना पिता शिवचरण कुम्हार ग्राम गिरजाटोली महावीर कॉलोनी थाना और जिला खूंटी स्थाई पता ग्राम सोनाहातु थाना सोनाहातु जिला रांची की अज्ञात अपराधियों ने तेज धारदार हथियार से गला काटकर उसकी हत्या कर दी थी अब उस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अपराधियों की गिरफ्तारी कर पूरे मामले का खुलासा किया है।गिरफ्तार अपराधियों में मृतक की पहली पत्नी सुगी देवी और उसकी बहन का बेटा सोनू महतो को गिरफ्तार किया है।
मृतक की दूसरी पत्नी रेनु देवी ने खूँटी थाना में आवेदन देकर बताया थी कि उसके पति रंजीत महतो की किसी ने तेज धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी है। आवेदन के आधार पर खूंटी थाना में अज्ञात अपराधियों के विरुद्ध मामला दर्ज कर पुलिस ने अनुसंधान शुरू कर दिया था। पुलिस ने अलग अलग तकनीकी पहलुओं पर जांच करते हुए मृतक की पहली पत्नी सुगी देवी और उसकी बहन का बेटा सोनू महतो पिता महिपाल महतो ग्राम सिलादोन थाना और जिला खूंटी को गिरफ्तार किया।
पुलिस द्वारा पूछताछ में अपराधियों ने अपना जुर्म स्वीकार किया जुर्म स्वीकार करते हुए मृतक की पत्नी ने बताया कि वो अपने पति की दूसरी शादी कर लेने से नाराज थी जिससे कि बदले की भावना से उसने अपनी बहन की बेटा और उसके अन्य दोस्तों के साथ मिलकर पति की हत्या का प्लान तैयार किया था।
मृतक रणजीत महतो शादी/ पार्टी में खाना बनाने का काम करता था जिसे प्लान के तहत आरोपी सोनू महतो और उसके अन्य सहयोगी दोस्तों द्वारा पार्टी में खाना बनाने और एडवांस देने की बात कहकर खूंटी थाना क्षेत्र के कदमा गांव के पास झाड़ी वाला जगह पर ले जाया गया था जहां सोनू महतो और उसके सहयोगी दोस्तों ने तेज धारदार हथियार भुजाली से रणजीत महतो का गला काटकर उसकी हत्या कर दी थी।
फिलहाल पुलिस ने दोनों दो अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है जबकि अन्य अपराधियों की तलाश की जा रही है साथ हीं गिरफ्तार अपराधियों के पास से घटना में प्रयुक्त भुजाली सहित अन्य चीजें बरामद की गई है।



