Khunti : खूँटी जिले के मारंगहादा थाना क्षेत्र में हाल ही में हुई लूट की घटना का खुलासा पुलिस ने कर दिया है। अपराधियों ने हेतुटोला टॉवर के पास एक व्यापारी से ₹40,000 की लूट की थी। इस मामले में अज्ञात अपराधियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।
पुलिस ने तकनीकी अनुसंधान और गुप्त सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना में शामिल चार अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में सभी ने लूट की बात स्वीकार की है। उन्होंने बताया कि घटना के दिन व्यापारी को पिस्टल दिखाकर लूटपाट की गई, साथ ही एक सप्ताह पहले भी उन्होंने इसी तरह की वारदात को अंजाम दिया था।
गिरफ्तार अपराधियों में शामिल हैं, “जोगोन नाग उर्फ राजा (26 वर्ष), पिता सुखराम नाग ग्राम रूडंगडीह टोला पोसेया थाना और जिला खूंटी वर्तमान पता झरिया कोचा कर्रा रोड खूंटी, अंकित नायक उर्फ कछुआ (19 वर्ष), पिता शशि नायक, ग्राम महादेव मंडा, थाना और जिला – खूंटी, निहारन होरो उर्फ राजा उर्फ मोटा (24 वर्ष), पिता जगरनाथ होरो ग्राम सौदाग थाना और जिला खूंटी, सतरंजी बगीचा टोली थाना दुपुदाना, जिला – रांची, रंजीत मुंडा उर्फ पोटो (22 वर्ष), पिता महादेव मंडा ग्राम – सौदाग, थाना और जिला खूंटी शामिल है।
बरामदगी: घटना में प्रयुक्त 2 मोटरसाइकिल, 3 मोबाइल फोन, ₹20,000 नकद, 1 देशी पिस्टल, वादी से लूटा गया काला बैग
इस सफल कार्रवाई में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी वरुण कुमार राजक, थाना प्रभारी शंकर कुमार विश्वकर्मा, संतोष रजक, रमजानुल हक, कृष्णकांत मेहता एवं तकनीकी शाखा टीम (एसपी कार्यालय, खूंटी) की अहम भूमिका रही।
पुलिस ने बताया कि सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है और उनसे जुड़े अन्य आपराधिक मामलों की भी जांच की जा रही है।



