Breaking News

Ghatshila By-Election: घाटशिला उपचुनाव को लेकर रांची में झामुमो की केंद्रीय कमेटी की बैठक, स्व. रामदास सोरेन के पुत्र होंगे पार्टी प्रत्याशी

Ranchi : आगामी घाटशिला विधानसभा उपचुनाव को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की केंद्रीय कमेटी की एक अहम बैठक बुधवार को राजधानी रांची में आयोजित की गई। बैठक में पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष एवं झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में उपचुनाव को लेकर रणनीति तय की गई।

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि दिवंगत शिक्षा मंत्री स्व. रामदास सोरेन के पुत्र को ही झामुमो की ओर से घाटशिला विधानसभा उपचुनाव का उम्मीदवार बनाया जाएगा। यह निर्णय पार्टी के सभी वरिष्ठ नेताओं की सहमति से लिया गया, ताकि दिवंगत नेता के अधूरे कार्यों को आगे बढ़ाया जा सके और क्षेत्र के विकास की गति बरकरार रहे।

गौरतलब है कि झारखंड के शिक्षा मंत्री एवं घाटशिला से विधायक रामदास सोरेन का कुछ दिनों पूर्व इलाज के दौरान निधन हो गया था। उनके निधन के बाद यह सीट खाली हुई, जिस पर अब उपचुनाव होने जा रहा है।

बैठक में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के साथ उनकी पत्नी एवं विधायक कल्पना सोरेन, सभी सांसद, विधायक, जिला अध्यक्ष, तथा केंद्रीय कमेटी के सदस्य उपस्थित रहे। सभी नेताओं ने इस उपचुनाव में झामुमो की जीत को सुनिश्चित करने का संकल्प लिया और पार्टी कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया।

बैठक में खूंटी जिले से खूंटी विधायक रामसूर्या मुंडा, तोरपा विधायक सुदीप गुड़िया, जिलाध्यक्ष जुबैर अहमद, केंद्रीय सदस्य सुशील पाहन और केंद्रीय सदस्य मकसूद अंसारी भी शामिल हुए। उन्होंने कहा कि घाटशिला उपचुनाव में पार्टी की जीत सुनिश्चित करने के लिए खूंटी जिला इकाई भी अपना पूरा योगदान देगी।

बैठक के बाद झामुमो नेताओं ने कहा कि घाटशिला की जनता पार्टी पर भरोसा रखती है और एक बार फिर झामुमो उम्मीदवार को विजयी बनाकर दिवंगत रामदास सोरेन को सच्ची श्रद्धांजलि देगी।

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post