Breaking News

Jharkhande News : निशिकांत दुबे का बड़ा आरोप: जयपुर की रानी की सुंदरता से ईर्ष्या कर इंदिरा गांधी ने भेजा जेल

Ranchi : गोड्डा सीट से भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने कांग्रेस पार्टी पर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि साल 1962 और 1971 में युद्ध में योगदान देने वाले जयपुर राजघराने के कर्नल भवानी सिंह और उनकी मां को जेल भेज दिया गया था।

दुबे ने आरोप लगाया कि तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को कर्नल भवानी की मां गायत्री देवी की सुंदरता से ईर्ष्या थी। उन्होंने कहा कि इसी ईर्ष्या के चलते 1975 में राजघराने पर गंभीर मुकदमे दर्ज किए गए।

सांसद ने बताया कि गायत्री देवी और उनके पुत्र कर्नल भवानी सिंह ने 1962 के चीन युद्ध और 1971 के पाकिस्तान युद्ध में देश सेवा में अहम योगदान दिया था। इसके बावजूद उन्हें नशा तस्करी, हवाला और हथियार तस्करी के आरोप में जेल भेजा गया।

निशिकांत दुबे ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा, “गांधी परिवार के लिए सुंदरता भी खतरनाक हो सकती है। जयपुर राजघराने की रानी गायत्री देवी और उनके पुत्र को जेल भेजा गया।” इस पोस्ट में उन्होंने कांग्रेस पर तीखा निशाना साधा।

भाजपा सांसद ने अपने पोस्ट में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को टैग करते हुए लिखा कि यह उनके पार्टी का संविधान है और कोलंबिया में इसे बताना चाहिए। उनका यह बयान राजनीतिक हलकों में चर्चा का विषय बन गया।

इस मामले को लेकर राजनीतिक टिप्पणीकारों का कहना है कि निशिकांत दुबे की यह पोस्ट कांग्रेस के इतिहास और पार्टी की राजनीतिक निर्णय प्रक्रिया पर सवाल उठाती है। साथ ही यह सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रही है।

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post