Breaking News

Jharkhand Elections : बिहार चुनाव से पहले झारखंड में बड़ा सियासी बदलाव, आदित्य साहू बने प्रदेश भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष

Ranchi:  भारतीय जनता पार्टी ने झारखंड में बड़ा संगठनात्मक बदलाव करते हुए राज्यसभा सदस्य आदित्य साहू को प्रदेश भाजपा का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है। यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है।

आदित्य साहू की नियुक्ति पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष रवींद्र राय के स्थान पर की गई है। रवींद्र राय को विधानसभा चुनाव के समय कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया था। अब आदित्य साहू पार्टी के कार्यभार को संभालेंगे।

आदित्य साहू मौजूदा कमेटी में प्रदेश महामंत्री के पद पर कार्यरत थे। वे रांची जिला के ओरमांझी निवासी हैं और विधानसभा चुनाव में कोल्हान प्रमंडल के प्रभारी भी बनाए गए थे।

प्रदेश भाजपा में पूर्णकालिक अध्यक्ष नियुक्त होने तक आदित्य साहू पार्टी की जिम्मेदारी संभालेंगे। यह कदम संगठन को और मजबूत बनाने की दिशा में अहम माना जा रहा है। केंद्रीय नेतृत्व ने उन पर भरोसा जताया है।

आदित्य साहू वर्तमान में राज्यसभा सदस्य हैं और झारखंड से भाजपा का प्रतिनिधित्व करते हैं। वे अपनी सक्रिय संसदीय भागीदारी और संगठनात्मक कार्यों के लिए जाने जाते हैं।

लंबे समय से भाजपा से जुड़े आदित्य साहू कार्यकर्ताओं के बीच जमीनी स्तर पर लोकप्रिय हैं। पार्टी को उम्मीद है कि उनकी संगठनात्मक पकड़ और कार्यकर्ताओं के साथ तालमेल झारखंड में भाजपा की स्थिति को और मजबूत करेगा।

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post