Breaking News

Foreign Liquor Smuggling: पलामू में विदेशी शराब तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, 14 पेटी शराब सहित दो गिरफ्तार

Palamu : पलामू के मनातू थाना पुलिस ने अवैध विदेशी शराब तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया। गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक वाहन से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की और दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। शराब की पेटियां चादर से ढकी हुई थीं और आरोपियों के पास कोई वैध दस्तावेज नहीं थे।

मनातू थाना प्रभारी निर्मल उरांव ने बताया कि मंगलवार सुबह करीब 08:15 बजे उन्हें सूचना मिली कि ग्रे रंग की मारुति सुजुकी इको (जेएच 01 सीएस 2171) वाहन से अवैध शराब ले जाई जा रही है। सूचना मिलने के बाद टीम का गठन कर छापेमारी की तैयारी की गई।

टीम ने मनातू थाना गेट के पास बैरिकेडिंग लगाकर वाहनों की जांच शुरू की। सुबह 09:30 बजे संदिग्ध वाहन को रोका गया। वाहन में चालक दीपक कुमार और एक अन्य व्यक्ति जितेंद्र कुमार गुप्ता मौजूद थे।

जांच में वाहन के बीच में चादर से ढकी 14 बंद पेटियां मिलीं। आरोपियों ने कहा कि पेटियों में अंडे हैं, लेकिन जांच में इनमें विभिन्न प्रकार की सील बंद विदेशी शराब की बोतलें पाई गईं। कुल 312 बोतल (375 एमएल) और 36 बोतल (180 एमएल) शराब बरामद की गई।

दोनों आरोपियों के पास दो स्मार्टफोन और अवैध शराब की ढुलाई में प्रयुक्त वाहन भी जब्त किया गया। गिरफ्तार आरोपियों में गढ़वा जिले के कुसहा गांव निवासी दीपक कुमार (31) और भवनाथपुर थाना क्षेत्र के सिन्दुरिया गांव निवासी जितेंद्र कुमार गुप्ता (38) शामिल हैं।

इस संबंध में मनातू थाना कांड संख्या 63/2025 के तहत भारतीय दंड संहिता और झारखंड उत्पाद शुल्क अधिनियम की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। शेष संलग्न अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। इस अभियान में पुअनि सुरेंद्र उरांव, सअनि सत्येंद्र कुमार, आरक्षी मनोज राम और जितेंद्र उरांव शामिल थे।

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post